CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
River Drowning
River Drowning

रायपुर, 13 अगस्त।  बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने गए बच्चों के बीच उस समय अफरा तफरी (River Drowning) मच गई, जब 14 वर्षीय छात्र गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।

Contents
  • दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था छात्र River Drowning
  • सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस River Drowning
  • दो घंटे बाद नदी से मिला शव

सरकंडा थाना क्षेत्र की इस घटना के बाद पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू की और पानी की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोपहर करीब 2 बजे छात्र का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

River Drowning

यह भी पढ़ें : Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था छात्र River Drowning

मृतक की पहचान सौरभ धुरी, पिता जीवन धुरी के रूप में हुई है। सौरभ कक्षा 9वीं का छात्र था। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे वह चार पांच दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने पहुंचा था।

बताया गया कि सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान सौरभ धीरे धीरे गहरे पानी की ओर चला गया। अचानक वह पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देखकर दोस्तों ने तत्काल बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण वे उसे बाहर नहीं निकाल सके।

यह भी पढ़ें : Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस River Drowning

सौरभ को बचाने में नाकाम रहने के बाद उसके दोस्तों ने आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में छात्र की तलाश शुरू कराई।

नदी में पानी की गहराई को देखते हुए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद जवानों ने नदी में सघन रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें : Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

दो घंटे बाद नदी से मिला शव

एसडीआरएफ के जवानों ने करीब दो घंटे तक लगातार तलाश (River Drowning) की। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 2 बजे सौरभ का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

शव बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों में मातम छा गया। घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं : Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Chhattisgarh Teacher Suspended News : बच्चों को अब तक पुस्तक नहीं मिलने पर मंत्री और कलेक्टर का वेतन रोकने की बात कहने वाले शिक्षक को निलंबित किया गया
CG News : अस्पतालों की सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार का बड़ा कदम, अब Army के हाथों में होगी Hospitals की सुरक्षा, रिटायर्ड जवान किए जाएंगे तैनात…
SSP Rajnesh Singh Transfer : एसएसपी ने किया 33 पुलिसकर्मियों का तबादला, 13 थानों में बदले चेहरे!
Illegal Immigrants Alert : प्रदेश में अवैध घुसपैठियों की सूचना के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी
डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी समिति पर FIR, कंपनी और बिजली विभाग में आरोप-प्रत्यारोप..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?