CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Teacher Recruitment
Teacher Recruitment

रायपुर, 13 अगस्त। दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देखने (Teacher Recruitment) को मिला। हिंदी भवन के सामने विज्ञान और सीटीईटी अभ्यर्थी जुटे और आगामी भर्ती प्रक्रिया में पर्याप्त पद शामिल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों के बीच लंबे समय से भर्ती का इंतजार और सरकारी नौकरी के अवसर को लेकर नाराजगी साफ नजर आई।

Contents
  • विज्ञान समेत इन विषयों में पद शामिल करने की मांग Teacher Recruitment 
  • 50 प्रतिशत की शर्त में छूट की मांग
  • स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भी अवसर की मांग
  • 57 हजार शिक्षक भर्ती का वादा याद दिलाया Teacher Recruitment

अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी संख्या में युवाओं ने विज्ञान समेत अलग अलग विषयों में पढ़ाई पूरी कर शिक्षक भर्ती की तैयारी की है। ऐसे में अगर आगामी भर्ती में उनके विषयों के पद शामिल नहीं किए गए तो लंबे समय से तैयारी कर रहे योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका नहीं मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें : Diesel Theft : रायगढ़ में हाईवे पर डीजल चोरी का खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे आरोपी

विज्ञान समेत इन विषयों में पद शामिल करने की मांग Teacher Recruitment 

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने आगामी शिक्षक भर्ती में विज्ञान शिक्षक के साथ जीव विज्ञान, रसायन और गणित व्याख्याता के पद शामिल करने की मांग रखी। उनका कहना है कि इन विषयों से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं।

गणित शिक्षक संघ से जुड़े अभिषेक नागेशिया ने कहा कि अभ्यर्थी वर्ष 2019 से गणित व्याख्याता भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब होने वाली भर्ती में पर्याप्त संख्या में पद जारी किए जाने की जरूरत है।

50 प्रतिशत की शर्त में छूट की मांग

अभ्यर्थियों ने स्नातक में 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता में 5 प्रतिशत की छूट देने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि मौजूदा अंक सीमा के चलते कई योग्य उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

इसके साथ ही 6 सितंबर 2026 को होने वाली सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी आगामी शिक्षक भर्ती में आवेदन का अवसर देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में मौका मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भी अवसर की मांग

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों की भर्ती को लेकर भी अपनी मांग रखी। उन्होंने कहा कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों के योग्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया जाना चाहिए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि दोनों माध्यमों में पढ़ाई कर चुके योग्य युवाओं को समान अवसर मिलने से भर्ती का दायरा बढ़ेगा और ज्यादा उम्मीदवारों को नौकरी के लिए प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

57 हजार शिक्षक भर्ती का वादा याद दिलाया Teacher Recruitment

प्रदर्शनकारियों ने चुनाव के दौरान किए गए 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे का भी उल्लेख किया। उन्होंने सरकार से कहा कि आगामी भर्ती में पर्याप्त संख्या में पद शामिल किए जाएं, ताकि लंबे समय से तैयारी कर रहे युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने भी प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान, गणित, रसायन और भौतिकी जैसे विषयों में शिक्षकों की पर्याप्त भर्ती जरूरी है।

अभ्यर्थियों ने सरकार से उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय लेने की अपील (Teacher Recruitment) की है। साथ ही आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को शामिल करने का अवसर देने की मांग की है।

खबरें और भी हैं : Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

Fake Currency Bhopal: भोपाल में 10वीं पास युवक की गुप्त नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़
Coal Scam : फर्जी जीएसटी बिल से चल रहा था कोयले का खेल, 15 टन से ज्यादा कोयला जब्त, तीन गिरफ्तार
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ FIR, शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, तीन सहयोगियों पर भी ठगी का केस दर्ज
Chhattisgarh Makhana Board : छत्तीसगढ़ मखाना बोर्ड में शामिल हुआ राज्य, मखाना की खेती को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
Chhattisgarh IPS Promotion : छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक
Ganesh Visarjan Jhanki : झांकी से पहले जर्जर मकान होंगे बंद, 3 दिन बाहर रहेंगे मालिक

निगम प्रशासन ने जर्जर मकानों की सुरक्षा (Ganesh…

PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव
PWD Road Repair : बारिश से टूटी सड़कें-पुल होंगे जल्द दुरुस्त, 10 दिन में मांगे पुनर्निर्माण प्रस्ताव

क्षतिग्रस्त सड़कें और पुल (PWD Road Repair) जल्द…

Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Traffic Diversion : शाम 6 बजे से राजधानी में डायवर्सन, कई सड़कें रहेंगी बंद

गणेश झांकी यातायात डायवर्सन (Ganesh Jhanki Traffic Diversion)…

Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य
Dongargarh Youth Death : पानी टंकी के नीचे युवक का शव लटका मिला, मौत की वजह पर रहस्य

पानी टंकी के नीचे युवक का शव (Dongargarh…

Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद
Kanker Leopard Attack : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, CCTV में कैद

तेंदुए की रिहायशी इलाके में एंट्री (Kanker Leopard…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?