सीजी भास्कर, 17 अगस्त। सरगुजा जिले के सीतापुर में ज्वेलरी दुकान संचालक से 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ओडिशा के गंजाम इलाके से चोरी की गई ज्वेलरी बरामद की है। हालांकि, वारदात में शामिल आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं। (1 Crore Jewellery Theft)
26 जुलाई को काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण कुमार सोनी दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग स्कूटी में लटका दिया था। इसी दौरान अज्ञात आरोपी स्कूटी से बैग निकालकर फरार हो गया। बैग में 800 ग्राम से अधिक सोने और करीब ढाई किलो चांदी के जेवर थे।
यह भी पढ़ें : Gold Theft : ज्वेलरी दुकान से करोड़ों का सोना गायब, पुराने कर्मचारी पर भरोसा पड़ा भारी

CCTV फुटेज से सामने आया गिरोह का सुराग :1 Crore Jewellery Theft
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें चार आरोपी वारदात में शामिल दिखाई दिए, जो दो बाइक से मौके से फरार हुए थे। जांच के दौरान आरोपियों के ओडिशा के एक गिरोह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई।
पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में ओडिशा पहुंचीं और लगातार दबिश दी। इसी दौरान गंजाम इलाके से चोरी की गई ज्वेलरी बरामद की गई। पुलिस ने बरामद जेवरों की तस्वीरें व्यवसायी के परिवार को भेजकर उनकी पहचान भी कराई है।
यह भी पढ़ें : Raipur Theft Case: रायपुर में 7 लाख की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय चोर पुलिस के शिकंजे में
व्यापारियों ने किया था प्रदर्शन
घटना के बाद सीतापुर के व्यापारियों में नाराजगी थी। 1 करोड़ रुपए से अधिक की ज्वेलरी चोरी के विरोध में व्यापारी संघ ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू किया था और नगर बंद का ऐलान किया था।
पुलिस ने बरामद ज्वेलरी को जब्त कर लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि चोरी हुए कुल जेवरों में से कितनी कीमत की ज्वेलरी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले (1 Crore Jewellery Theft)
में फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बेटी की ससुराल से पिता और भाई ने मिलकर उड़ा दिए 24 लाख की ज्वेलरी और कैश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं : Jewellery Shop Theft : सोशल मीडिया रील्स से सीखी चोरी की तरकीबें, ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार



