सीजी भास्कर, 17 अगस्त : बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की नई टीम (BJP New Team 2026) में कई अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।
वसुंधरा राजे और राम माधव की संगठन में वापसी
नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। राजस्थान की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहीं राजे पहले भी बीजेपी संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। वहीं राम माधव की भी बीजेपी संगठन में वापसी हुई है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। माधव इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संगठन में उनकी वापसी को अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor : रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की पूरी सूची
नई टीम (BJP New Team 2026) में कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
- वसुंधरा राजे सिंधिया – राजस्थान
- तीरथ सिंह रावत – उत्तराखंड
- राम माधव – दिल्ली
- बैजयंत जय पांडा – ओडिशा
- डी. पुरंदेश्वरी – आंध्र प्रदेश
- रेखा वर्मा – उत्तर प्रदेश
- वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी – गुजरात
- डॉ. भारती प्रवीन पवार – महाराष्ट्र
- सरदार मनजीत सिंह बादल – पंजाब
- लाल सिंह आर्य – मध्य प्रदेश
- प्रो. एम. नागराज – कर्नाटक
- प्रो. तारिक मंसूर – उत्तर प्रदेश
- डॉ. मधुचंद कर – पश्चिम बंगाल
यह भी पढ़ें : Rapido Driver : रायपुर में रेपिडो चालक की करतूत, महिला का बैग लेकर फरार; रास्ते में दिखा तो गली बदलकर भागा
स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बीजेपी की नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। अमेठी से सांसद रह चुकीं ईरानी केंद्र सरकार में भी अहम मंत्रालय संभाल चुकी हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : Railway Bribery Case : रेलवे के सीनियर DME और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
राष्ट्रीय महामंत्री की सूची
- बी.एल. संतोष – दिल्ली
- विनोद तावड़े – महाराष्ट्र
- सुनील बंसल – दिल्ली
- बिप्लब कुमार देब – त्रिपुरा
- स्मृति ईरानी – उत्तर प्रदेश
- डॉ. सतीश पूनिया – राजस्थान
- गजेंद्र पटेल – मध्य प्रदेश
- हरीश द्विवेदी – उत्तर प्रदेश
- संजय भाटिया – हरियाणा
यह भी पढ़ें : College Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में कॉलेज दाखिले की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा मौका
शिवप्रकाश और सौदान सिंह को भी अहम जिम्मेदारी
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के पद पर शिवप्रकाश और सौदान सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। शिवप्रकाश का स्थान मुंबई और सौदान सिंह का स्थान चंडीगढ़ बताया गया है। नई टीम में संगठन के अनुभवी चेहरों के साथ अलग-अलग राज्यों से नेताओं को शामिल किया गया है। इससे पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को व्यापक बनाने का संकेत मिलता है।
यह भी पढ़ें : Elephant Terror in Raigarh : रायगढ़ में 164 हाथियों का डेरा, घरों की दीवारें गिराईं और धान की फसल रौंदी
नितिन नवीन ने नई टीम को दी बधाई
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नई टीम के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुभव और ऊर्जा से भरपूर यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति देगी। नितिन नवीन ने भरोसा जताया कि नई टीम के सभी सदस्य कार्यकर्ता भाव से संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्रसेवा के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे। बीजेपी की नई टीम (BJP New Team 2026) में कई अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के बाद इसे पार्टी के आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक रोडमैप के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Municipal Election : दिसंबर में चार नगर निगमों पर सियासी घमासान, आरक्षण से बदलेगा चुनावी गणित




