CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kolkata Airport Fire  : ATC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Kolkata Airport Fire  : ATC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

By Newsdesk Admin
18/08/2026
Share
Kolkata Airport Fire  : ATC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Kolkata Airport Fire  : ATC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

सीजी भास्कर, 18 अगस्त :  कोलकाता एयरपोर्ट की ATC बिल्डिंग में आग (Kolkata Airport Fire) लगने से मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के खुले हिस्से में लगी थी। धुआं और आग की लपटें दिखाई देने के बाद कर्मचारियों ने तुरंत एयरपोर्ट की फायर टीम को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

Contents
  • दूसरी मंजिल के खुले हिस्से में लगी आग
  • दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
  • ATC का काम नहीं हुआ प्रभावित
  • शॉर्ट सर्किट की आशंका

 

 

यह भी पढ़ें :  Akshat Agrawal Murder : अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, दो साल की सुनवाई के बाद अदालत का फैसला

 

 

दूसरी मंजिल के खुले हिस्से में लगी आग

घटना (Kolkata Airport Fire)  सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आग ATC बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के खुले टैरेस वाले हिस्से में लगी थी। कर्मचारियों ने जब धुआं और आग की लपटें देखीं तो तत्काल दमकल टीम को जानकारी दी। पहले दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग को फैलने से रोकने के लिए बाद में तीसरी गाड़ी भी बुला ली गई।

 

यह भी पढ़ें :  Hockey World Cup 2026 : टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया

 

 

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सुबह करीब 6 बजे तक मौके पर पानी डालने और अन्य जरूरी काम जारी रहे। आग बिल्डिंग के अंदरूनी कमरों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

 

 

यह भी पढ़ें : Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल

 

 

ATC का काम नहीं हुआ प्रभावित

यह घटना कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport Fire) परिसर में हुई, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल का काम सामान्य रूप से चलता रहा। अधिकारियों के मुताबिक ATC का मुख्य संचालन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से होता है, जबकि कुछ काम तीसरी मंजिल से भी किया जाता है। आग दूसरी मंजिल के बाहर लगी होने के कारण जरूरी सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। मौसम विभाग और ATC के महत्वपूर्ण उपकरण भी सुरक्षित रहे।

 

 

यह भी पढ़ें : Shiv Mahapuran Katha : शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध रूप से घूम रहीं 7 महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

 

 

शॉर्ट सर्किट की आशंका

एयरपोर्ट निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आग लगने की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। शुरुआती जांच में सजावट के लिए लगाई गई लाइट की तार में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है। ये लाइट स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लगाई गई थी। आग समय रहते पकड़ में आ गई, इसलिए पूरी ATC बिल्डिंग को खाली कराने की जरूरत नहीं पड़ी। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

 

 

यह भी पढ़ें :   India vs Sri Lanka 1st Test : गॉल टेस्ट में भारत को लगा शुरुआती झटका, तीसरी गेंद पर आउट हुए यशस्वी जायसवाल

 

 

Surajpur Murder Case : जमीन विवाद में चाचा-भतीजा के परिवार के बीच हिंसक संघर्ष, एक की मौत
Korba pickup accident : मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराने पर 9 घायल
School Bike Stunt Accident: स्कूल जाते वक्त स्टंट बना जानलेवा, बाइक से उछलकर गिरे छात्र, दो की हालत नाजुक
Bus Accident Tamil Nadu : दो बसों की भिड़ंत से बड़ा हादसा, 6 की मौत, 30 से अधिक घायल
रात में होटल Wild Fire के बार में शराब पीने गए LLB स्टूडेंट से रूपये के लेन-देन को लेकर विवाद, जमकर चला लात-घूंसा, स्टाफ और मैनेजर सहित 4 लोगों पर काउंटर जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mandagiri Tourism
Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

धमतरी के वनांचल नगरी सिहावा क्षेत्र में एक…

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था (Power Supply) को लेकर…

Pesticide Inspection : कीटनाशक दुकानों पर छापा, 3 विक्रेताओं को नोटिस

खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध…

India vs Sri Lanka Test : लंका में बजा भारत का डंका! सीरीज में 1-0 की बढ़त
India vs Sri Lanka Test : लंका में बजा भारत का डंका! सीरीज में 1-0 की बढ़त

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट…

Raksha Bandhan Holiday :  28 अगस्त को बैंक-कोषालय बंद, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan Holiday :  28 अगस्त को बैंक-कोषालय बंद, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ में छुट्टी (Raksha…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?