सीजी भास्कर, 21 अगस्त : दुर्ग जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत (Kesra Irrigation Project) की खबर है। शासन ने पाटन विकासखंड की केसरा (कसेरा) उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 14 करोड़ 61 लाख 33 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। योजना पूरी होने के बाद करीब 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों के खेतों को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।
14.61 करोड़ से बनेगी सिंचाई योजना Kesra Irrigation Project
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण कार्य के लिए 14 करोड़ 61 लाख 33 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। योजना के निर्माण से पाटन विकासखंड के किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें : Jashpur Road Project: जशपुर में सड़कों के लिए 12.63 करोड़ मंजूर, 27.6 किमी मार्ग होंगे मजबूत
1000 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा फायदा
केसरा उद्वहन सिंचाई योजना का सबसे बड़ा लाभ स्थानीय किसानों को मिलेगा। योजना के पूरा होने के बाद करीब 1000 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इससे किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है।
किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
सिंचाई सुविधा बढ़ने से किसानों को बारिश पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। पर्याप्त पानी मिलने से कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Fish Farming: मछली पालन से बदली किस्मत, सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई और 15 लोगों को रोजगार
मुख्य अभियंता को मिली जिम्मेदारी
योजना के निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर के मुख्य अभियंता को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। विभागीय स्तर पर योजना के निर्माण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
खबरें और भी हैं : Shani Nakshtra Parivartan: 49 दिन बाद बदलेंगे शनि के नक्षत्र, दशहरा से पहले 6 राशियों की खुलेगी किस्मत




