CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Railway Station : रायपुर रेलवे स्टेशन पर स्कैनर बंद, बिना जांच रोजाना भेजे जा रहे 600 पार्सल

Raipur Railway Station : रायपुर रेलवे स्टेशन पर स्कैनर बंद, बिना जांच रोजाना भेजे जा रहे 600 पार्सल

By Newsdesk Admin
22/08/2026
Share
Raipur Railway Station
Raipur Railway Station

सीजी भास्कर, 22 अगस्त। रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में सामान की जांच करने वाली स्कैनर मशीन बंद होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मशीन का संचालन करने वाली एजेंसी ने घाटे का हवाला देकर 16 अगस्त को काम छोड़ दिया। इसके बाद रेलवे की ओर से अब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में पार्सल कार्यालय से सामान की मशीन जांच के बिना ही ट्रेनों के जरिए देशभर में भेजा जा रहा है। (Raipur Railway Station)

Contents
  • 76 लाख रुपए का था स्कैनर संचालन का ठेका : Raipur Railway Station
  • बुकिंग और ट्रेनों से परिवहन जारी
  • नई एजेंसी के लिए निकाला गया टेंडर 
  • रेलवे का पक्ष : Raipur Railway Station

रायपुर स्टेशन के पार्सल कार्यालय से रोजाना करीब 600 कार्टन बुक किए जाते हैं। इनमें कपड़े, किराना सामान, ऑटो पार्ट्स, दवाइयां और अन्य व्यावसायिक सामग्री शामिल होती है। सामान्य प्रक्रिया के तहत पैक और सील किए गए पार्सल की स्कैनर मशीन से जांच की जाती है, जिससे पैकेट खोले बिना उसके भीतर रखी वस्तुओं की स्क्रीनिंग हो सके। मशीन बंद होने से यह प्रक्रिया फिलहाल प्रभावित है।

यह भी पढ़ें : Railway Passenger Facilities : रायपुर रेलवे स्टेशन पर खुला हेल्थ वेटिंग लाउंज, इंतजार अब होगा आरामदायक और सेहतमंद

76 लाख रुपए का था स्कैनर संचालन का ठेका : Raipur Railway Station

रेलवे के अनुसार, पार्सल कार्यालय में स्कैनर मशीन के संचालन का ठेका 15 मई 2024 को बालाजी इंटरप्राइजेज को करीब 76 लाख रुपए में दिया गया था। अनुबंध की अवधि 14 मई 2029 तक निर्धारित थी। हालांकि एजेंसी ने तय अवधि पूरी होने से पहले ही 16 अगस्त 2026 को काम बंद कर दिया। कंपनी ने घाटे को काम छोड़ने की वजह बताया है।

यह भी पढ़ें : Raipur Railway Station Ganja Seizure : प्लेटफॉर्म पर थम गई तस्करी, रेलवे स्टेशन में लाखों का गांजा पकड़ा गया

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station : रायपुर रेलवे स्टेशन पर स्कैनर बंद, बिना जांच रोजाना भेजे जा रहे 600 पार्सल

 

बुकिंग और ट्रेनों से परिवहन जारी

स्कैनिंग सुविधा बंद होने के बावजूद पार्सल की बुकिंग और उन्हें ट्रेनों के जरिए संबंधित गंतव्य तक भेजने की प्रक्रिया जारी है। रोजाना बड़ी संख्या में पार्सल बुक होकर रवाना हो रहे हैं, लेकिन उनकी मशीन से सुरक्षा जांच नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें : Raipur Railway Station Security Lapse : रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तक पहुंची कार, बड़ा हादसा टला

नई एजेंसी के लिए निकाला गया टेंडर 

रेलवे ने स्कैनर संचालन के लिए नया टेंडर जारी किया है। नई एजेंसी का चयन होने के बाद स्कैनिंग सुविधा दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। तब तक पार्सल की मशीन से होने वाली सुरक्षा जांच प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें : बिलासपुर में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर फुहारों से राहत, रायपुर में 44°C पार का अनुमान

रेलवे का पक्ष : Raipur Railway Station

सीनियर डीसीएम रायपुर सुस्कर विपुल बिलासराव के मुताबिक, टेंडर की शर्तों में कंपनी को घाटा होने की स्थिति में काम छोड़ने का विकल्प दिया गया था। एजेंसी को घाटा होने के कारण उसने काम बंद किया है। नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही नई कंपनी के चयन के बाद स्कैनिंग व्यवस्था दोबारा शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Urkura Railway Station Fire : उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक फैला धुएं का गुबार

Voter List Revision CG : मतदाता सूची के आंकड़ों ने बदली सियासी तस्वीर, एक दल की सक्रियता सबसे आगे दिखी
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में चलेगी शीतलहर; जानें ताजा मौसम अपडेट
सेंदुर नदी में बहा कोटवार, लौट रहा था मुनादी से: छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बनाने वाले भूपेश बघेल जांच के लिए तैयार रहें क्योंकि अब राहुल भी छुड़ा रहे पल्ला – रिकेश सेन
Voter List Update Chhattisgarh: विशेष पुनरीक्षण के बाद छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, 2.34 लाख नए वोटर जुड़े

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?