CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Prahar Action : बड़ी कार्रवाई, 13 लाख का कच्चा आयरन जब्त

Operation Prahar Action : बड़ी कार्रवाई, 13 लाख का कच्चा आयरन जब्त

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ और औद्योगिक सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेलर में लोड करीब 8 टन कच्चा आयरन (पॉयलट गोली) जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपए बताई जा रही है। (Operation Prahar Action)

Contents
  • सूचना पर पुलिस ने ट्रेलर को घेरकर पकड़ा : Operation Prahar Action
  • वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी
  • अवैध नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस : Operation Prahar Action

सूचना पर पुलिस ने ट्रेलर को घेरकर पकड़ा : Operation Prahar Action

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तिलगा स्थित पटेल ढाबा के पास एक ट्रेलर खड़ा है, जिसमें बड़ी मात्रा में कच्चा आयरन लोड है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

जांच के दौरान ट्रेलर में चालक समेत दो लोग मौजूद मिले। आरोपियों की पहचान नंदू वर्मा और हरेन्द्र कुमार गोंड उर्फ अभय के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि माल को पूंजीपथरा क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाने की तैयारी थी।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

पुलिस ने जब कच्चे आयरन के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो दोनों आरोपी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए।

पुलिस ने संदेह के आधार पर ट्रेलर समेत करीब 8 टन पॉयलट गोली जब्त कर ली और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अवैध नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस : Operation Prahar Action

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कच्चा आयरन कहां से लाया गया था और किस औद्योगिक इकाई में इसे खपाने की तैयारी थी। इसके साथ ही अवैध परिवहन और खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कबाड़, औद्योगिक सामग्री के परिवहन और संग्रहण में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना वैध दस्तावेजों के इस तरह की सामग्री का परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Vishnu Deo Sai Jashpur News : सीएम ने अपने गृह जिले के लिए खोला सौगातों का पिटारा, नगर पंचायत और विश्राम गृह निर्माण समेत की कई घोषणाएं
Hareli Festival : हरेली पर छत्तीसगढ़ में दिखा लोकजीवन का रंग, खेतों से आंगन तक गूंजा तिहार का उल्लास
Fuel Crisis : पेट्रोल डीजल को लेकर शहर में मची अफरा तफरी, रात तक पंपों पर लगी रही भीड़
Poetry Kumbh Raipur : मंच पर छाए वसीम बरेलवी, मामे खान के गीतों पर झूमा रायपुर
CG Dhan Kharidi Token System : आज से किसानों को मिलेगा धान बेचने का टोकन, घर बैठे डाउनलोड करें टोकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?