CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Odisha Coast Cargo Ship Sinking : बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 मेंबर थे सवार, 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश

Odisha Coast Cargo Ship Sinking : बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 मेंबर थे सवार, 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश

By Newsdesk Admin
23/08/2026
Share
Odisha Coast Cargo Ship Sinking : बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 मेंबर थे सवार, 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश
Odisha Coast Cargo Ship Sinking : बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 मेंबर थे सवार, 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : बंगाल की खाड़ी में एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। ओडिशा के पारादीप तट के पास कार्गो शिप (Odisha Coast Cargo Ship Sinking) डूब गया। पनामा के झंडे वाले MV Ocean Winner नाम के इस मालवाहक जहाज पर 24 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 22 सदस्य अभी लापता बताए जा रहे हैं।

Contents
  • सिंगापुर जा रहा था मालवाहक जहाज
  • इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड ने शुरू किया रेस्क्यू
  • मौसम खराब होने की भी जताई गई संभावना
  • 22 क्रू मेंबर्स की तलाश जारी

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur News: सिस्टम की लापरवाही ने ली तीन मासूमों की जान, एनीकट पार करते समय नदी में बहे

 

सिंगापुर जा रहा था मालवाहक जहाज

जानकारी के मुताबिक MV Ocean Winner शुक्रवार को ओडिशा से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान बंगाल की खाड़ी में जहाज हादसे का शिकार हो गया और डूब गया। जहाज के डूबने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहाज में सवार 24 क्रू मेंबर में 20 चीन, 3 म्यांमार और एक बांग्लादेश का नागरिक बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

 

 

यह भी पढ़ें : IGKV Paper Leak : भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, बोले- सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं

 

इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे के बाद भारतीय नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड की टीमें लापता क्रू मेंबर्स की तलाश में जुट गई हैं। हादसा स्थल के आसपास मौजूद दूसरे जहाजों से भी राहत और बचाव अभियान में सहयोग करने को कहा गया है। कोस्ट गार्ड अधिकारियों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि जहाज ओडिशा तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर डूबा। अब तक 2 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 22 की तलाश जारी है।

 

यह भी पढ़ें :  Hockey World Cup 2026 : नीदरलैंड से 3-1 से हार के बाद भारत की सेमीफाइनल में राह मुश्किल

 

मौसम खराब होने की भी जताई गई संभावना

हादसे के दौरान बंगाल की खाड़ी में मौसम पूरी तरह सामान्य नहीं होने की बात सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से उत्तर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना जताई गई थी। ऐसे में समुद्र में मौसम खराब होने की आशंका थी।

हालांकि, कार्गो शिप (Odisha Coast Cargo Ship Sinking) के डूबने की वजह खराब मौसम ही है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जहाज के डूबने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

यह भी पढ़ें : Korba Weapon Seizure Case : कबाड़ की आड़ में हथियार? पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस मिलने से मचा हड़कंप

 

22 क्रू मेंबर्स की तलाश जारी

फिलहाल भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाए गए दोनों क्रू मेंबर्स के अलावा बाकी 22 लोगों की तलाश समुद्र में की जा रही है। हादसे की सूचना के बाद समुद्री क्षेत्र में मौजूद अन्य जहाजों को भी खोज एवं बचाव अभियान में लगाया गया है।

अधिकारियों की प्राथमिकता लापता क्रू मेंबर्स का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है। कार्गो शिप (Odisha Coast Cargo Ship Sinking) हादसे को लेकर आगे की जानकारी रेस्क्यू ऑपरेशन और जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें :  Fake Doctor Crackdown: चार झोलाछाप चिकित्सकों के क्लिनिक सील, प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी

Tragic accident in Raigarh : टोपी के चक्कर में ग्रामीण की मौत, शादी में जा रहे परिवार को पल्सर ने मारी टक्कर
Burnt Dead Body Found : पैरा के ढेर में जला मिला वृद्ध का शव, इलाके में सनसनी
Bilaspur Assault Case : ऑटो सवार पर हमला, दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा; VIDEO वायरल
Bell Metal Art Chhattisgarh : पीएम मोदी को भेंट की बेल मेटल की अद्भुत कलाकृति, सीएम साय बोले- ‘माता कौशल्या के राम’ से है छत्तीसगढ़ का आत्मीय नाता
Raipur Breaking News : घनी बस्ती में आग से अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से बचा बड़ा नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था…

Kavya Maran Wedding : काव्या मारन ग्रीस में लेंगी सात फेरे? 10 नवंबर की शादी की चर्चा

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : सनराइजर्स हैदराबाद की…

Colombo Test : यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ंत, बॉडी कॉन्टैक्ट से मचा बवाल
Colombo Test : यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ंत, बॉडी कॉन्टैक्ट से मचा बवाल

कोलंबो टेस्ट (Colombo Test) के पहले दिन भारत…

IGKV Paper Leak Case : 5 हजार में बिकता था पेपर? WhatsApp पर PDF मिलने का छात्रों ने किया दावा

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : इंदिरा गांधी कृषि…

Vaibhav Suryavanshi : दलीप ट्रॉफी डेब्यू में फेल, 2 चौके जड़कर 8 रन पर आउट

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?