सीजी भास्कर, 24 अगस्त। रायपुर में भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक परिवहन में चेन चोरी का मामला सामने आया है। समग्र शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक मंजू लता साहू ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को बारिश के कारण वह जेल रोड बस स्टॉप से ई-रिक्शा में सवार होकर कार्यालय जा रही थीं। (Chain Snatcher Gang)
यह भी पढ़ें : Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार

गले से एक तोला सोने की चेन गायब : Chain Snatcher Gang
अंबेडकर चौक के पास करीब छह महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। सवारियों की भीड़ बढ़ने के बाद धक्का-मुक्की होने लगी। पेंशनबाड़ा हमर क्लिनिक के पास उतरने के बाद मंजू लता साहू ने देखा कि उनके गले से करीब एक तोला वजन की सोने की चेन गायब थी।
यह भी पढ़ें : Chain snatching in Bhilai : महिला की चैन खिंच स्कूटी सवार हुआ फरार
ई-रिक्शा रूट और आसपास के कैमरों की जांच तेज
पीड़िता ने ई-रिक्शा में सवार महिलाओं पर चेन चोरी करने का शक जताया है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-रिक्शा के रूट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें : Chain Snatching in Bhilai Durg : भिलाई में घर के बाहर महिला से सोने की चेन छीनी
ख़बरें और भी हैं : Raipur Gold Shop Theft : सोने की दुकान में कारीगर बनकर की चोरी



