CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Saja Tehsil Building Condition : भवन की हालत जर्जर, बारिश में भीग रहे राजस्व रिकॉर्ड; मरम्मत का इंतजार

Saja Tehsil Building Condition : भवन की हालत जर्जर, बारिश में भीग रहे राजस्व रिकॉर्ड; मरम्मत का इंतजार

By Newsdesk Admin
24/08/2026
Share
Saja Tehsil Building Condition
Saja Tehsil Building Condition : भवन की हालत जर्जर, बारिश में भीग रहे राजस्व रिकॉर्ड; मरम्मत का इंतजार

सीजी भास्कर, 24 अगस्त। बेमेतरा जिले के साजा तहसील मुख्यालय का पुराना भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और कई कमरों में पानी जमा होने से अधिकारी-कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हो रही है। भवन की खिड़कियां और दरवाजे खराब हो चुके हैं, जबकि बरामदे की टाइल्स भी उखड़ गई हैं। (Saja Tehsil Building Condition)

Contents
  • मुख्य गेट जर्जर, शौचालय की सुविधा भी अपर्याप्त : Saja Tehsil Building Condition
  • मंत्री को ज्ञापन देने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • राशि की कमी का दिया जा रहा हवाला : Saja Tehsil Building Condition
  • जांच के बाद भेजा जाएगा मरम्मत का प्रस्ताव

सबसे ज्यादा चिंता तहसील के रिकॉर्ड रूम को लेकर है। बारिश का पानी अंदर पहुंचने से महत्वपूर्ण राजस्व दस्तावेजों में सीलन आ रही है। वर्षों पुराने रिकॉर्ड खराब होने पर किसानों और राजस्व मामलों से जुड़े लोगों को भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें : Congress Demand Bastar Development : कांग्रेस ने सरकार को घेरा; NMDC मुख्यालय और निजीकरण पर छिड़ी रार

 

मुख्य गेट जर्जर, शौचालय की सुविधा भी अपर्याप्त : Saja Tehsil Building Condition

तहसील कार्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार भी जर्जर हो चुका है। वहीं महिला और पुरुषों के लिए पर्याप्त शौचालय नहीं होने से दूरदराज से आने वाले पक्षकारों, विशेषकर महिलाओं को परेशानी होती है। अधिवक्ताओं और पक्षकारों ने पूरे भवन की व्यापक मरम्मत कराने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : PCC Chief Deepak Baij : कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराकर PCC चीफ दीपक बैज ने संविधान की ताकत गिनाई, सरकार पर साधा निशाना

Saja Tehsil Building Condition
Saja Tehsil Building Condition : भवन की हालत जर्जर, बारिश में भीग रहे राजस्व रिकॉर्ड; मरम्मत का इंतजार

मंत्री को ज्ञापन देने के बाद भी काम शुरू नहीं

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा के अनुसार भवन की मरम्मत को लेकर प्रभारी मंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव को बेमेतरा दौरे के दौरान ज्ञापन सौंपा गया था। मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। अधिवक्ता संघ दोबारा मंत्री से मिलकर समस्या उठाने की तैयारी में है। मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू को भी दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh National Highway Repair : प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत तेज़, दिसंबर तक तय डेडलाइन

 

राशि की कमी का दिया जा रहा हवाला : Saja Tehsil Building Condition

अधिवक्ताओं का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार भवन की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन हर बार राशि की कमी का हवाला दिया जाता है। उनका कहना है कि सरकारी भवनों के रखरखाव के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग किस तरह हो रहा है, इसकी भी जानकारी सामने आनी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : Road Collapse : पुलिया की मरम्मत के बाद फिर बिगड़ गए हालात, अब बढ़ने लगा बड़े हादसे का डर

 

जांच के बाद भेजा जाएगा मरम्मत का प्रस्ताव

एसडीओ सागर साहू ने बताया कि तहसील भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी विभाग को है। भवन की वास्तविक स्थिति का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद जांच प्रतिवेदन के साथ मरम्मत का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Govt Hospital Doctor Shortage: 10 बिस्तरी शासकीय अस्पताल में दोपहर बाद सन्नाटा, इलाज ठप
देखिए Video : पूर्व CM Bhupesh Baghel के घर CBI रेड, पंजाब तक हलचल तेज, Singhdev बोले -“निंदनीय” समर्थकों का जमावड़ा, भूपेश देवेंद्र अभिषेक ध्रुव सहित बर्खास्त सिपाही नकुल-सहदेव के ठिकानों पर जांच, घर हुआ सील
Plastic Free Ambikapur : प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में मिसाल बना ‘गार्बेज कैफे’, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ
Chhattisgarh High Court : हाई कोर्ट ने स्कूल सुरक्षा पर कड़ा रुख, 26 अगस्त तक मांगी राज्यभर की रिपोर्ट
Elderly man murdered in Dhamtari over monetary dispute : नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?