CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

By Newsdesk Admin
25/08/2026
Share
Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कोरबा के देवपहरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने पहुंचे तीन दोस्त नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टापू पर फंस गए। करीब 15 घंटे तक टापू पर फंसे रहने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की संभावना जताई गई है।

Contents
  • जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे तीन दोस्त
  • अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
  • केलो डैम से पानी छोड़ा, निचले इलाकों में अलर्ट
  • रायपुर में 24 घंटे में 120 मिमी बारिश
  • बस्तर में सबसे ज्यादा बारिश
  • प्रदेश में अब तक सामान्य से 4% कम बारिश
  • बेमेतरा में सबसे कम बारिश

यह भी पढ़ें : Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी

 

जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे तीन दोस्त

कोरबा में सोमवार दोपहर से हुई तेज बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। देवपहरी जलप्रपात पहुंचे तीन दोस्त पानी बढ़ने के कारण टापू पर फंस गए। करीब 15 घंटे तक वे वहीं फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इलाके में बारिश (Heavy Rain Alert) के चलते जलस्तर तेजी से बढ़ा।

बारिश के कारण दादर नाला, मानिकपुर, डिपरा पारा बाईपास और पोड़ीबहार नाला भी उफान पर आ गए। कई इलाकों में घरों के भीतर पानी घुसने की स्थिति बनी।

 

यह भी पढ़ें : Social Media Reach : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में डिजिटल पकड़ का अंतर, भूपेश बघेल सबसे आगे

 

अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। कई इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।

बस्तर संभाग में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में भी बारिश हुई है।

 

यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : गरियाबंद में 400 किलो गांजा जब्त, 2 करोड़ की खेप के साथ 5 गिरफ्तार

 

केलो डैम से पानी छोड़ा, निचले इलाकों में अलर्ट

रायगढ़ के केलो जलाशय में लगातार पानी की आवक बढ़ने के कारण पानी छोड़ा जा रहा है। इससे केलो नदी का जलस्तर करीब 3 फीट तक बढ़ने की संभावना है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से नदी, जलभराव वाले क्षेत्रों और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की अपील की गई है।

 

यह भी पढ़ें : Govinda-Sunita Dispute : गोविंदा-सुनीता विवाद पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं सुनीता के साथ हूं

 

रायपुर में 24 घंटे में 120 मिमी बारिश

रायपुर में पिछले 24 घंटे में करीब 120 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में मंगलवार को भी बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें : GST Raid : ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर दबिश, 1500 से ज्यादा ट्रकों के रिकॉर्ड खंगाले

 

बस्तर में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर संभाग में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। छोटेडोंगर में 180 मिमी, अंतागढ़ और बास्तानार में 160-160 मिमी, बड़े बचेली में 130 मिमी, उसूर और जगरगुंडा में 110-110 मिमी तथा दरभा में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। जगदलपुर में 50 मिमी, बीजापुर में 100 मिमी और सुकमा में 90 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

 

यह भी पढ़ें : Gharghoda Shop Theft : दो किराना दुकानों में बड़ी चोरी, 5 लाख से अधिक नकदी पार

 

प्रदेश में अब तक सामान्य से 4% कम बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून के दौरान अब तक 832.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 866.4 मिमी होती है। इस तरह प्रदेश में बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने इसे सामान्य श्रेणी में रखा है।

नारायणपुर में अब तक सबसे ज्यादा 48 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 31 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद बलरामपुर में 43 इंच, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 41.9 इंच, बीजापुर में 41.8 इंच और महासमुंद में 38.4 इंच बारिश हुई है।

 

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

 

बेमेतरा में सबसे कम बारिश

बेमेतरा में अब तक 18.8 इंच बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 31.1 इंच है। यहां बारिश सामान्य से 40 प्रतिशत कम है। सूरजपुर में 20.8 इंच बारिश हुई, जो सामान्य से 41 प्रतिशत कम है। जशपुर में 26.7 इंच और कांकेर में 25.4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

रायपुर में अब तक 34.3 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक है। गरियाबंद में 36 इंच और धमतरी में 31.6 इंच बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : Tiger Attack : शावकों के साथ घूम रही बाघिन ने युवक को दबोचा, जंगल में ले गई, मौत के बाद  दहशत

Banda becomes the hottest city in the world : केंद्र ने दिए हीट स्ट्रोक यूनिट खोलने के निर्देश
सचिन तेंदुलकर की शादी से पहले इस बिग बॉस कंटेस्टेंट संग जुड़ा था नाम? शिल्पा शिरोडकर ने तोड़ी चुप्पी”
Heavy Rain Havoc in India : पुणे और दिल्ली में इमारतें ढहीं, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
Flood Monitoring : मानसून अलर्ट पर सरकार सख्त, 1 जून से हर जिले की होगी रोज मॉनिटरिंग
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में छा गई है धूल की चादर, बढ़ा धूल प्रदूषण, AQI ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा, 200 के पार जानिए वजह….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter
Smart Meter : बिजली बिल बढ़ा, टैरिफ महंगा और अब निजीकरण की तैयारी! Aap ने सरकार को घेरा

बिजली के बढ़ते खर्च को लेकर सरकार पर…

Ganja Seized
Ganja Seized : घर में छिपाकर रखा था 6.761 किलो गांजा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

OBC Census
OBC Census : OBC के लिए अलग कॉलम नहीं, विनोद चंद्राकर ने केंद्र की नीयत पर उठाए सवाल

जातिगत जनगणना को लेकर देश में बहस (OBC…

Pendra Road
Pendra Road : गड्ढे भरते-भरते थक गया PWD, बारिश में फिर खुल गई सड़क की पोल

सड़क की हालत (Pendra Road) लगातार सवाल खड़े…

Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन
Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन

महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरत को सम्मान और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?