CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर का हुआ सम्मान, नाचा सहित आंचलिक परंपराओं, पर्वों पर हुई चर्चा

भिलाई में पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर का हुआ सम्मान, नाचा सहित आंचलिक परंपराओं, पर्वों पर हुई चर्चा

By Newsdesk Admin
19/01/2025
Share

🟠 भारतीय सांस्कृतिक न्यास के दुर्ग-भिलाई अध्याय का आयोजन

सीजी भास्कर, 19 जनवरी। विगत साढ़े 5 दशक से नाचा की साधना कर रहे छत्तीसगढ़ के 78 वर्षीय लोकप्रिय कलाकार पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर का भारतीय सांस्कृतिक न्यास के दुर्ग-भिलाई अध्याय द्वारा आज भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर लोक संस्कृति अध्येता डॉ सविता साहू ने मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ की लोक परम्पराओं व पर्वों पर प्रकाश डाला। शिक्षाविद् डॉ. डीएन शर्मा ने कार्यक्रम कि अध्यक्षता की। शंकराचार्य विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ दास इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

आपको बता दें कि स्कूली विद्यार्थियों के लिए भारतीय सांस्कृतिक न्यास द्वारा आंचलिक परंपराओं, पर्वों, अनुष्ठानों व सांस्कृतिक विविधता विषयक आयोजित राष्ट्रीय पोस्टर चित्रकला व आलेख स्पर्धा के अवसर पर आयोजित परिचर्चा में मुख्य अतिथि पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर ने नाचा-गम्मत विधा के विषय में चर्चा की l उन्होंने नाचा द्वारा मनोरंजन के साथ साथ सामाजिक संदेशों के जनसामान्य तक संप्रेषण के तरीकों को अपनी प्रस्तुतियों से बतलाया।

अध्येता डॉ सरिता साहू ने आदिवासियों द्वारा अपने तीज-त्योहारों, विवाह पद्धतियों में पेड़ों के पूजन व उपयोग संबंधित महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति के संरक्षण में उनकी उल्लेखनीय भूमिका की चर्चा की और छर-छेरा, भोजली जैसी किसानों से जुड़ी विभिन्न परंपराओं के विषय में जानकारी दी l उन्होंने बताया कि भोजली केवल सद्भाव व भाईचारे का सांस्कृतिक प्रतीक ही नहीं है बल्कि बीजों को भोजली में जागृत कर फ़सल कैसी होगी, यह जानने का एक तरीका रहा है l

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद डॉ. डीएन शर्मा ने पद्मश्री डोमार के दुर्ग जिले में चले साक्षरता अभियान के कला जत्थों में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका की चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, उत्सवों, पर्वों, व्यंजनों, सामाजिक अनुष्ठानों व लोक कलाओं को जानने के हर संभव प्रयास करें।

इस दौरान पोस्टर व आलेख स्पर्धा में डीपीएस रिसाली, शंकराचार्य विद्यालय हुडको, एंजल वैली स्कूल, विद्या निकेतन हुडको, सुभाष विधा मंदिर दुर्ग के 50 चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी और छत्तीसगढ़ की विभिन्न सामाजिक परंपराओं, पर्वों, लोक कला की विधाओं व संस्कारों पर तात्कालिक चित्र बनाए और आलेख लिखे।

भारतीय सांस्कृतिक न्यास की भिलाई दुर्ग अध्याय की संयोजिका डॉ हंसा शुक्ला ने चित्रकला व आलेख स्पर्धा के नियमों की जानकारी दी तथा स्पर्धा के उद्देश्यों को स्पष्ट किया l इस अवसर पर अध्याय की सह संयोजिका विद्या गुप्ता, कांति भाई सोलंकी, डॉ. रजनी नेलसन, महेंद्र देवांगन, विश्वास तिवारी, ज़ाकिर हुसैन व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

रायपुर में रॉयल ट्रेवल्स के बस ड्राइवर पर FIR: तेज रफ्तार में हाईवा से टकराई बस, महिला समेत 3 की मौत
सावधान…..‼️ क्या श्योर हैं कि आप Milk ही पी रहे “यूरिया” नहीं…..❓मार्केट में आने वाले दूध में तरह तरह की मिलावट…❗ जानिए कैसे चेक करेंगे कि आपको मिलने वाला दूध “मिलावट रहित” शुद्ध है….
Team India Bangladesh Tour : टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा तय: सितंबर में 6 मैच, शेड्यूल आते ही मचा हलचल
बिटकॉइन बम के धमाके के बीच महाराष्ट्र में मतदान जारी, वोटिंग में गूंजा बिटकॉइन कांड, तावड़े की गुहार, कहा – “राहुल बाबा मेरे 5 करोड़ लौटा दो” संदिग्ध गाड़ी में मिले लैपटॉप व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच जारी
Rajnandgaon Manpur Road Construction : 18 महीने में होगा पूरा, इस मानसून भी झेलनी पड़ेगी परेशानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Naxal Dump Recovered : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

Kanker Naxal Dump Recovered

Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा

Raigarh Steel Plant Environmental Violation

Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत

Raigarh Bridge Accident

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade

Tata Electronics Data Leak : बड़ा साइबर अटैक, Apple-Tesla से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए

Tata Electronics Data Leak

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?