CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

By Newsdesk Admin
26/08/2026
Share
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

सीजी भास्कर, 26 अगस्त ।  तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा (Telangana Bus Accident) हो गया। हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 42 यात्रियों से भरी बस कंटेनर ट्रक से टकरा गई। ट्रक में लोहे की छड़ें लदी थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छड़ें बस के अगले हिस्से को चीरते हुए अंदर तक घुस गईं। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Contents
  • बस को चीरते हुए अंदर घुसीं लोहे की छड़ें Telangana Bus Accident
  • 42 यात्रियों से भरी थी बस
  • चालक को झपकी आने की आशंका
  • पीएम मोदी ने जताया दुख

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

बस को चीरते हुए अंदर घुसीं लोहे की छड़ें Telangana Bus Accident

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा (Suryapet Bus Accident) इतना भीषण था कि ट्रक में लदी लोहे की छड़ें बस के अगले हिस्से को चीरते हुए अंदर घुस गईं। बस के आगे बैठे यात्रियों को संभलने या बचने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें…Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

42 यात्रियों से भरी थी बस

 

बताया गया है कि बस में कुल 42 यात्री सवार थे। दुर्घटना में छह लोगों की मौत की पुलिस ने पुष्टि की है। वहीं 20 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने हादसे (Telangana Bus Accident) के बाद मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

चालक को झपकी आने की आशंका

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस तेज रफ्तार में थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को स्टीयरिंग पर ही झपकी आ गई, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर कंटेनर ट्रक से जा टकराई।

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

पीएम मोदी ने जताया दुख

 

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सूर्यापेट में हुए दुखद हादसे की जानकारी से वह बेहद स्तब्ध हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे की जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें…BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी प्रकरण में 900 पेज के चालान में 66 गवाह, फरारी काट रहे लोगों की सरगर्मी से तलाश

मोबाइल स्क्रीनगार्ड पर नया नियम, 1 अप्रैल 2027 से BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी
Boss का फर्जी वाट्सअप बना एकाउंटेंट से ट्रांसफर करवाएं रूपये, Director की आवाज बना CFO को आया फोन और पलक झपकते ही लाखों उड़ाए, 10 दिन के भीतर 7 करोड़ से अधिक की सायबर ठगी, पुलिस ने कहा – सावधान और सतर्क हो जाएं कार्पोरेट घराने
RSS Leader Son Murder Case : आरएसएस के पदाधिकारी के बेटे की हत्या, आंख फोड़ी और कान काटे
Bus Accident : खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायल, 3 की हालत गंभीर
कोरबा जा रही पिकअप नहर में समाई, 5 लोग अब भी लापता; बचाव कार्य जारी…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Arora Kangana Ranaut Controversy : ‘मेरी इमेज खराब करने में कंगना का हाथ’, 'कच्चा बादाम गर्ल' ने बयां किया दर्द
Anjali Arora Kangana Ranaut Controversy : ‘मेरी इमेज खराब करने में कंगना का हाथ’, ‘कच्चा बादाम गर्ल’ ने बयां किया दर्द

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा ने कंगना रनौत…

Tanushree Dutta Nana Patekar Controversy : ‘5 साल बहुत झेला’, नाना के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा- मेरे लिए ईवल डेड
Tanushree Dutta Nana Patekar Controversy : ‘5 साल बहुत झेला’, नाना के निधन पर तनुश्री दत्ता ने क्यों कहा- मेरे लिए ईवल डेड

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन (Tanushree Dutta…

CJP Protest Supreme Court Hearing : मेट्रो बंद, नेता-वकील हिरासत में; CJP प्रोटेस्ट पर 'सुप्रीम' सुनवाई जारी
CJP Protest Supreme Court Hearing : मेट्रो बंद, नेता-वकील हिरासत में; CJP प्रोटेस्ट पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को हुए…

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?