सीजी भास्कर, 29 अगस्त : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी (IFS Vivek Acharya) सौंपी है। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का कार्यकारी संचालक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 29 अगस्त को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी किया। यह पदस्थापना अस्थायी रूप से की गई है।
यह भी पढ़ें : Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला
इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 अगस्त को आदेश जारी कर विवेक आचार्य की सेवाएं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वापस कर दी थीं।
इसके बाद वन विभाग ने उनकी नई पदस्थापना करते हुए उन्हें राज्य वन विकास निगम की जिम्मेदारी सौंप दी है।
खबरें और भी हैं: Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर




