सीजी भास्कर, 31 अगस्त। सहसपुर लोहारा ब्लॉक की गोरखपुर खुर्द पंचायत में पक्के पुल का इंतजार (Gorakhpur Khurd News) कर रहे ग्रामीणों ने कर्रा नाला पर खुद ही करीब 25 फीट लंबा अस्थायी पुल बना लिया। करीब 800 ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चेकडैम के कंक्रीट पिलरों के सहारे यह पुल तैयार किया है।

बारिश में गांव का संपर्क बचाने की कोशिश Gorakhpur Khurd News
बारिश के दौरान कर्रा नाला में पानी बढ़ने से गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हो जाता है। इसी परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने आवाजाही जारी रखने के लिए अस्थायी पुल बनाया है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Electricity Bill : सरकारी दफ्तरों पर 3035 करोड़ का बिजली बिल बकाया, कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज
कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने नाला और अस्थायी पुल की स्थिति की जांच कराने की बात कही है। टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेगी।
जांच के बाद पक्के पुल के निर्माण के लिए उचित प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Naxalites Sukma : नक्सल डंप से 2 टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद
पहले भी बनाया था अस्थायी पुल
ग्रामीणों के अनुसार करीब साढ़े तीन साल पहले भी इसी जगह अस्थायी पुल बनाया गया था, जिसे प्रशासन ने हटवा दिया था। इसके बाद पक्के पुल के लिए करीब 1.20 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें : Shree Cement Project : श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में किसान नेता को धमकी, परिवार समेत जान से मारने की चेतावनी
सुरक्षा को लेकर सवाल
बारिश में नाले का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में अस्थायी पुल फिलहाल आवाजाही का सहारा बना है, लेकिन चेकडैम के पिलरों पर बने इस पुल की मजबूती और सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
खबरें और भी हैं : Anganwadi Pre School Kit : बजट के इंतजार में अटकी आंगनबाड़ी किट की खरीदी, 10 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित



