सीजी भास्कर, 01 सितंबर। एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर 31 अगस्त 2026 को थाना बोरई (Borai Police Station) में अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों, NDPS मामलों और अन्य अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई।

यह भी पढ़ें: Puri Jagannath Temple : 48 साल बाद खुली पुरी मंदिर के रत्न भंडार की पड़ताल, पुरानी सूची से मिल रहा खजाने का ब्यौरा
बैठक में सीमावर्ती राज्यों के अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों और अपराधों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा कीं। माओवादी गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना साझा कर संयुक्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट
अधिकारियों ने अंतर्राज्यीय सीमा पर लगातार निगरानी और त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी चर्चा की। बैठक में एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, थाना प्रभारी बोरई निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव समेत सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर समन्वय से संदिग्ध गतिविधियों और अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी।
खबरें और भी हैं : Junwani Road Bridge : विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर
रिपोर्टर – रिजवान मेमन




