CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

By Newsdesk Admin
02/09/2026
Share
Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

सीजी भास्कर, 02 सितम्बर। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस घटना को पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल हत्या निकली। ट्रक के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। (Truck Dispute Murder Case)

Contents
  • सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या : Truck Dispute Murder Case
  • हत्या के बाद शव को कार के नीचे डालकर रची हादसे की कहानी
  • कार जब्त, हत्या की धाराओं में दर्ज किया गया मामला

इसके बाद शव को कार के नीचे डालकर मामले को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Hotel Death Case : म्यूजिक आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, भाई ने कहा- सुसाइड नहीं, हत्या हुई

 

सड़क हादसा समझी गई मौत निकली हत्या : Truck Dispute Murder Case

पुलिस के मुताबिक, 24 जून 2024 को सोनादुला-सांकर भारतमाला रोड पर वाहन क्रमांक CG 10 BP 9060 की घटना में बिलासपुर के सकरी निवासी अरविंद सिंह लोधी (26) की मौत हुई थी। शुरुआत में पुलिस ने इसे सड़क हादसा मानते हुए वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पूछताछ और सामने आए तथ्यों से हत्या की आशंका गहराई और पुलिस ने पूरे मामले की दोबारा जांच की।

 

यह भी पढ़ें :कोरबा में संदिग्ध मौत, तहसीलदार के ड्राइवर का शव बरामद

Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

हत्या के बाद शव को कार के नीचे डालकर रची हादसे की कहानी

जांच में सामने आया कि अरविंद का ट्रक के लेन-देन को लेकर आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर से पुराना विवाद था। घटना वाले दिन शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हेमंत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अरविंद की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने घटना को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को कार के नीचे डाल दिया।

 

यह भी पढ़ें : Suspicious Death Case  : भाई की संदिग्ध मौत पर बहन का बड़ा आरोप, FIR नहीं, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत जबरन बंद कराने का दावा

कार जब्त, हत्या की धाराओं में दर्ज किया गया मामला

हत्या (Truck Dispute Murder Case) का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले में धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस जोड़ी है, जबकि पहले दर्ज धारा 106(1) बीएनएस को हटा दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार CG 10 BP 9060 को जब्त कर लिया है। आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : Former MLA Son Suicide Case : पूर्व विधायक के बेटे की संदिग्ध मौत, घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका से सनसनी

केदारनाथ yatra को लेकर प्रशासन Alert, बीमार घोड़ा-खच्चरों को भेजा जाएगा क्वारंटीन सेंटर
State Bravery Award Chhattisgarh: गणतंत्र दिवस पर बालोद की बेटी को मिलेगा राज्य वीरता सम्मान, डूबते बच्चे के लिए बनी ढाल
Bhilai में नारायणा E-टेक्नो स्कूल का भव्य उद्घाटन, ओरिएंटेशन समारोह में मिला परंपरा, प्रेरणा और नवाचार का अद्भुत संगम
Koffee With Karan : कॉफी विद करण 9 में अकेले नजर आएंगे सलमान खान, पहली बार होगा ऐसा खास एपिसोड
KVK Salary Dispute Protest: रायपुर में वेतन असंतुलन पर KVK कर्मियों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Empowerment India
Women Empowerment India : रूप कुमारी चौधरी बोलीं- महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर

Women Empowerment India : इसे देश की प्रगति…

Chhattisgarh BJP Cell Appointments : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन विस्तार, 15 प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा

Chhattisgarh BJP Cell Appointments :पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों…

Truck Dispute Murder Case
Truck Dispute Murder Case : जांजगीर में एक्सीडेंट नहीं, दोस्त की हत्या थी; ट्रक विवाद में पीटकर मारा

Truck Dispute Murder Case : पुलिस फरार दूसरे…

BJYM वैशाली नगर मंडल कार्यकारिणी घोषित
वैशाली नगर भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी : अर्पित की टीम में युवाओं को जिम्मेदारी

vaishali-nagar-bjym-mandal-karyakarini-arpit-tiwari

Railway Train Timing Change
Railway Train Timing Change : रेलवे ने बदला 6 ट्रेनों का समय, मालतीपाटपुर से होंगी रवाना

Railway Train Timing Change : रेलवे का कहना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?