सीजी भास्कर, 02 सितम्बर। रायपुर, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। (Chhattisgarh BJP Cell Appointments)
भाजपा की ओर से जारी सूची (Chhattisgarh BJP Cell Appointments) में विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और प्रकोष्ठों के कामकाज में समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की हैं।
यह भी पढ़ें : BJP Vaishali Nagar : भाजपा मंडल बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
ख़बरें और भी हैं :BJP Meeting : भाजपा मुख्यालय में मंथन, संगठन से लेकर सरकार की योजनाओं तक कई मुद्दों पर बनी रणनीति





