CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

By Newsdesk Admin
03/09/2026
Share
Jagdalpur History Sheeter Arrest
Jagdalpur History Sheeter Arrest : हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

सीजी भास्कर, 03 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ओडिशा पुलिस ने बस्तर पुलिस के सहयोग से एक हिस्ट्रीशीटर को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है। मामला नया बस स्टैंड इलाके का है, जहां ओडिशा पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने नया बस स्टैंड के पास शराब दुकान के नजदीक आरोपी को घेर लिया और उसे हिरासत में ले लिया। (Odisha History Sheeter Arrest)

Contents
  • ओडिशा पुलिस के लिए लंबे समय से वांटेड : Odisha History Sheeter Arrest
  • पुलिस टीम ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
  • आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज : Odisha History Sheeter Arrest
  • पूछताछ में अन्य आपराधिक मामलों के खुलासे की उम्मीद

 

यह भी पढ़ें : Bastar Maoist News : बस्तर में माओवाद का ‘एंडगेम’, सिमटा नेटवर्क, अब केवल गिने-चुने कैडर सक्रिय, पुलिस ने दिया सरेंडर का आखिरी मौका

ओडिशा पुलिस के लिए लंबे समय से वांटेड : Odisha History Sheeter Arrest

पकड़े गए आरोपी की पहचान टूना महाजन के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ओडिशा पुलिस के लिए लंबे समय से वांटेड था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसने ओडिशा के बोरिगुमा पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद से ओडिशा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

 

यह भी पढ़ें : Raipur Crime Branch Raid : हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के अड्डे पर देर रात कार्रवाई, नेटवर्क में हड़कंप

Jagdalpur History Sheeter Arrest
Odisha History Sheeter Arrest : हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

 

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

आरोपी की लोकेशन जगदलपुर में मिलने के बाद ओडिशा पुलिस की टीम ने पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में शहर पहुंचे, ताकि आरोपी को पुलिस की मौजूदगी का अंदाजा न हो सके। मौका मिलते ही टीम ने उसे घेर लिया और हथियार दिखाकर काबू में कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : रायपुर में हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र-रोहित के ठिकानों पर IT और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रिवॉल्वर से धमकाकर वसूली, सूदखोरों के नेटवर्क की जांच शुरू

आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज : Odisha History Sheeter Arrest

पुलिस के अनुसार, टूना महाजन का नाम बस्तर के गिरोला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों से भी जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, इन मामलों में उसकी संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। आरोपी के खिलाफ ओडिशा में कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

इस गिरफ्तारी में बस्तर पुलिस ने ओडिशा पुलिस का सहयोग किया। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी गई और उसकी लोकेशन की पुष्टि के बाद संयुक्त कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद ओडिशा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।

 

यह भी पढ़ें : घूंघट में हिस्ट्रीशीटर : पुलिस भी रह गई दंग जब महिला बनी मिली कुख्यात बदमाश, CCTV ने खोली पोल

पूछताछ में अन्य आपराधिक मामलों के खुलासे की उम्मीद

अब आरोपी से पूछताछ के बाद ओडिशा और बस्तर में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। बोधघाट थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि मामले (Odisha History Sheeter Arrest) की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों और उसकी भूमिका से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर छापा: नोट गिनने की मशीन, रिवॉल्वर, 35 लाख कैश और लग्जरी गाड़ियां जब्त…

Raipur Tax Action: टैक्स बकाया पर निगम की सख्ती, होलीक्रॉस के दो स्कूल सील
Mahua Products Success Story : महुआ के अचार और शहद से बदली महिलाओं की जिंदगी
Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान
Bastar Pandum Festival : राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों होगा शुभारंभ, अमित शाह करेंगे ऐतिहासिक समापन
Korba Robbery Case: हथियारबंद गिरोह का हमला, परिवार को बंधक बनाकर पूछा—“सौम्या चौरसिया का पैसा कहाँ है?”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Supervisor Murder Case
Bilaspur Supervisor Murder Case : हथौड़े से हमला कर सुपरवाइजर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Bilaspur Supervisor Murder Case : आसपास के लोगों…

Bhilai Online Fraud Case
Bhilai Online Fraud Case : ऑनलाइन ठगी की रकम निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Fraud Case : गिरफ्तारी के बाद…

Raigarh Ganja Smuggling Case
Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस की घेराबंदी देख कार छोड़ भागे तस्कर, 3 बोरी गांजा बरामद होने की आशंका

Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस यह भी…

Jagdalpur History Sheeter Arrest
Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

Odisha History Sheeter Arrest : अब आरोपी से…

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 :फ्लू जैसे लक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?