CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

By Newsdesk Admin
06/09/2026
Share
Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

सीजी भास्कर, 05 सितम्बर। राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही, जिसके चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश और जलभराव का सीधा असर यातायात पर पड़ा और कई प्रमुख रास्तों पर लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। (Delhi Rain Traffic Jam)

Contents
  • बारिश के चलते दिल्ली की रफ्तार पर लगा ब्रेक : Delhi Rain Traffic Jam
  • इंडिगो ने भी जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
  • कई इलाकों में बारिश का अलर्ट : Delhi Rain Traffic Jam

बारिश का असर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला। शनिवार, 5 सितंबर को खराब मौसम और तेज बारिश के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित रहा। जानकारी के मुताबिक, 200 से ज्यादा उड़ानें देरी से चल रही हैं, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के चलते दिल्ली की रफ्तार पर लगा ब्रेक : Delhi Rain Traffic Jam

मौसम को देखते हुए एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से अपील की गई है कि एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जरूर चेक करें। खराब मौसम के कारण उड़ानों के समय में बदलाव या देरी हो सकती है।

एयरलाइंस ने यह भी कहा है कि बारिश के कारण सड़कों पर ट्रैफिक सामान्य से धीमा रह सकता है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सामान्य से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है, ताकि ट्रैफिक की वजह से फ्लाइट मिस होने की स्थिति से बचा जा सके।

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

 

इंडिगो ने भी जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

खराब मौसम को देखते हुए इंडिगो ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन के मुताबिक, दिल्ली में बारिश और मौसम की स्थिति के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है। एयरलाइन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और मौसम के अनुसार फ्लाइट ऑपरेशन को मैनेज किया जा रहा है।

इंडिगो ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें। साथ ही एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

कई इलाकों में बारिश का अलर्ट : Delhi Rain Traffic Jam

मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है।

बारिश के चलते जलभराव और ट्रैफिक की समस्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी से यात्रा करने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

मंत्री नेताम का स्वास्थ्य जानने पहुंचीं भाजपा नेत्री रत्नावली, विभागीय मसले भी रखे, भ्रष्ट निकम्मे एवं हठधर्मी प्रवृत्ति वाले अधिकारी कर्मचारियों की सूची सौंपेंगी अगली मुलाकात में
Police Misconduct Action : व्यापारी से बदसलूकी पर थाना प्रभारी लाइन अटैच, एसपी ने दिखाई सख्ती
Chhattisgarh Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
Birthday विशेष : 15 घंटे खड़े रह MLA रिकेश लेते रहे बधाइयां, छतरियों की हुई बारिश, भोर तक चला कवि सम्मेलन, सैकड़ों सामाजिक संगठनों के पहुंचे प्रतिनिधि, Selfie लेने लगी होड़, एक हजार हेलमेट, 20 हजार रेनकोट, सैकड़ों कंबल ले पहुंचे लोग, दो सौ व्हील चेयर, 8 बैसाखी
CG News : छत्तीसगढ़ के जग्गी हत्याकांड के आरोपी अभय के आज सरेंडर करने की अपुष्ट खबर 🟦 कोर्ट सूत्रों ने बताया – आज सरेंडर करेगा अभय गोयल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?