सीजी भास्कर, 08 सितंबर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 गोवंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त (Cattle Smuggling) कराया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने जंगल के रास्ते पैदल झारखंड की ओर ले जाए जा रहे गोवंशों को बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे थे गोवंश Cattle Smuggling
पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्राम खरसोता क्षेत्र के जंगल के रास्ते बड़ी संख्या में गोवंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही गोवंश तस्करों ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया और एक आरोपी प्रेम सुधार राम को पकड़ने में सफलता हासिल की। हालांकि उसके दो साथी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट
पशु चिकित्सक से कराई गई 14 गोवंशों की जांच
पुलिस ने मौके से सभी 14 गोवंशों को सुरक्षित बरामद (Cattle Smuggling) कर लिया। इसके बाद पशु चिकित्सक की मदद से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बरामद गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी प्रेम सुधार राम को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले में गौवंश तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ऑपरेशन शंखनाद के तहत ऐसे मामलों पर विशेष नजर रख रही है।
यह भी पढ़ें: Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
ऑपरेशन शंखनाद के तहत जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गौवंश तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा (Cattle Smuggling) नहीं जाएगा। सीमावर्ती इलाकों और जंगल के रास्तों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि गोवंशों की अवैध तस्करी को रोका जा सके।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत आने वाले दिनों में भी गौवंश तस्करों और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं…Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे



