सीजी भास्कर, 9 सितंबर : छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के संचालन पर संकट गहरा गया है। डीजल की बढ़ती कीमतों और लगातार बढ़ रहे संचालन खर्च के बीच किराया नहीं बढ़ाए जाने से बस ऑपरेटरों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। यातायात महासंघ ने कहा है कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो 22 सितंबर से प्रदेशभर में बस सेवा बंद (Bus Strike Chhattisgarh) कर दी जाएगी।
तीन साल से बैठक नहीं
यातायात महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली के मुताबिक, बस संचालक लंबे समय से अपनी समस्याएं सरकार और परिवहन विभाग के सामने रखते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि करीब तीन साल से अधिकारियों ने महासंघ के साथ कोई बैठक नहीं की है।
उन्होंने बताया कि बस किराया बढ़ाने की मांग (Bus Strike Chhattisgarh) समेत अन्य मांगों को लेकर करीब चार महीने पहले परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बावजूद अब तक प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। इससे बस संचालकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें…Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस
किराया बढ़ाने की मांग
बस ऑपरेटरों ने सरकार के सामने 9 सूत्रीय मांगें (Bus Strike Chhattisgarh) रखी हैं। इनमें यात्री किराया बढ़ाना प्रमुख मांग है। संचालकों का कहना है कि डीजल और बस संचालन से जुड़े दूसरे खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि किराए में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं हुई है।
महासंघ का कहना है कि मौजूदा किराए पर बसों का संचालन करना लगातार मुश्किल हो रहा है। संचालकों ने सिंगल स्लीपर सीट पर सिंगल टैक्स लागू करने और ई-बसों का संचालन शहर की सीमा तक सीमित रखने की मांग भी की है।
यह भी पढ़ें…Korba Road Protest : 10 साल से सड़क बदहाल, कीचड़ में बैठकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
परमिट नियम आसान करने की मांग
बस ऑपरेटरों ने ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों के ग्रामीण क्षेत्रों और बस स्टैंडों से संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही बसों के समयचक्र में बदलाव (Bus Strike Chhattisgarh) करते हुए स्टेज कैरिज बसों के बीच उचित अंतराल तय करने की मांग रखी गई है।
महासंघ ने VLTD डिवाइस के नवीनीकरण शुल्क में कमी और मैनुअल फिटनेस की सुविधा देने की मांग भी की है। दूसरे जिले या राज्य में बस संचालन के लिए परमिट पर दोबारा मंजूरी लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग भी इसमें शामिल है।
यह भी पढ़ें…Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
ऑनलाइन परमिट की मांग
बस संचालकों ने सभी बसों के लिए ऑनलाइन परमिट सुविधा (Bus Strike Chhattisgarh) शुरू करने की मांग की है। महासंघ का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था होने से परमिट से जुड़ी प्रक्रिया आसान और तेज हो सकेगी।
महासंघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 22 सितंबर से प्रदेशभर में यात्री बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। ऐसा होने पर रोजाना बसों से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी हैं : Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल



