CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » College Student Death Case : छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया जहर

College Student Death Case : छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया जहर

By Newsdesk Admin
09/09/2026
Share
College Student Death Case
College Student Death Case : छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया जहर

सीजी भास्कर, 09 सितम्बर। कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने कथित तौर पर छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया। तीन दिन तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही 17 वर्षीय नाबालिग पर छात्रा को परेशान करने, छेड़छाड़ करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। (College Student Death Case)

Contents
  • रास्ता रोककर परेशान करने का आरोप : College Student Death Case
  • 3 सितंबर को खाई चूहा मारने की दवा
  • पिता नहीं थे, भाइयों के बाहर रहने से मां के साथ रहती थी
  • पहले भी थाने में शिकायत का दावा : College Student Death Case

रास्ता रोककर परेशान करने का आरोप : College Student Death Case

परिजनों के मुताबिक, नाबालिग लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। वह कॉलेज आने-जाने के दौरान उसका रास्ता रोकता और छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि वह छात्रा पर मिलने का दबाव भी बनाता था और उसकी मां व भाइयों के नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने की धमकी देता था।

परिवार का कहना है कि नाबालिग को कई बार समझाया गया, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। इसके चलते छात्रा तनाव में रहने लगी थी और वह परेशान होकर आत्महत्या करने की बात भी कहती थी।

College Student Death Case
College Student Death Case : छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया जहर

3 सितंबर को खाई चूहा मारने की दवा

परेशानी के बीच छात्रा ने 3 सितंबर को चूहा मारने की दवा खा ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। शुरुआती इलाज (College Student Death Case) के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां तीन दिन उपचार के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई।

पिता नहीं थे, भाइयों के बाहर रहने से मां के साथ रहती थी

छात्रा के पिता नहीं थे। उसके दोनों भाई काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वह अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने कॉलेज में दाखिला लिया था। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई में अच्छी थी। रक्षाबंधन पर दोनों भाई घर आए थे। इसके बाद छोटा भाई काम के लिए दिल्ली चला गया, जबकि बड़ा भाई कोरबा में ही था। छात्रा की मौत की सूचना दोनों भाइयों को फोन पर दी गई।

पहले भी थाने में शिकायत का दावा : College Student Death Case

परिजनों ने बताया कि नाबालिग की हरकतों को लेकर पहले भी थाने में मौखिक शिकायत की गई थी। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर जिला अस्पताल चौकी में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में आरोपों की जांच की जा रही है।

State Hangar Raipur Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ
काल बनकर आया सांप! छत्तीसगढ़ में सर्पदंश से महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Bilaspur Municipal Corporation : लगातार बारिश के बीच बिलासपुर निगम अलर्ट, कमिश्नर ने किया निरीक्षण
Illegal Liquor in Raigarh: छिछोर-उमरिया गांव में मुनादी—अवैध शराब बेचने पर लगेगा 21 हजार का जुर्माना
Bhure Shirt Exam Incident : ड्रेस कोड बना मुसीबत, खुले बदन दी परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर
Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर

यातायात महासंघ ने कहा है कि मांगों पर…

Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल
Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल

अब नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से…

Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस
Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस

छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं (Eklavya School Shivpur Action)…

Eklavya School Assault
Eklavya School Assault : स्कूल में 9वीं के 8 छात्रों से मारपीट, हॉस्टल अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल

Eklavya School Assault : घटना के बाद परिजनों…

Balod Truck Pickup Accident
Balod Truck Pickup Accident : ट्रक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, 45 मिनट तक वाहन में फंसा रहा चालक

Balod Truck Pickup Accident : हादसे के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?