CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

By Newsdesk Admin
10/09/2026
Share
Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

सीजी भास्कर, 10 सितम्बर। कोरबा के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर गुरुवार दोपहर गुरसियां के पास पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर में करीब 4 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल लोड था। आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर टैंकर से कूद गए और अपनी जान बचाई। समय रहते दोनों के बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। (Highway Tanker Fire)

Contents
  • दो फायर एक्सटिंग्विशर से भी नहीं बुझी आग : Highway Tanker Fire
  • हाईवे पर दोनों तरफ रोकी गई आवाजाही 
  • दमकल ने बुझाई आग, टैंकर को किया जा रहा ठंडा : Highway Tanker Fire

टैंकर कोरबा से पेट्रोल-डीजल लेकर वाड्रफनगर जा रहा था। ड्राइवर दीपक कुमार के मुताबिक, गुरसियां के पास वे एक होटल में खाना खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद जैसे ही टैंकर स्टार्ट करने के लिए चाबी ऑन कर सेल्फ मारा गया, बैटरी से धुआं निकलने लगा और अचानक आग भड़क गई।

दो फायर एक्सटिंग्विशर से भी नहीं बुझी आग : Highway Tanker Fire

ड्राइवर ने टैंकर में रखे फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की। दो एक्सटिंग्विशर इस्तेमाल करने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही देर में आग टैंकर के टायरों तक पहुंच गई और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

हाईवे पर दोनों तरफ रोकी गई आवाजाही 

घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। टैंकर में बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विस्फोट की आशंका को देखते हुए आसपास के रिहायशी इलाकों को भी खाली कराया गया। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को घटनास्थल से दूर रखा।

दमकल ने बुझाई आग, टैंकर को किया जा रहा ठंडा : Highway Tanker Fire

बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर बुलाया गया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की और फिलहाल आग बुझा दी गई है।

टैंकर काफी गर्म होने के कारण उसे लगातार ठंडा किया जा रहा है। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : PTI की काली करतूत, कहा – “यदि किसी को भी बताया तो भविष्य बर्बाद कर दूंगा” 🛑 काम करने के बहाने छात्रा को घर बुलाकर छेड़छाड़, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
Collector Sukma : पेड़ के नीचे कलेक्टर-सीईओ की चौपाल, स्कूल-आंगनबाड़ी से बिजली तक कई काम मंजूर
Dr Syama Prasad Mookerjee Jayanti : CM साय ने किया नमन, कहा— राष्ट्रवाद के आदर्श सदैव देंगे मार्गदर्शन
Punjab Sarpanch Murder : पंजाब में सरपंच हत्या के दो आरोपी रायपुर में पकड़े गए
Liquor Scam ACB Arrest : छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल को एसीबी ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Recruitment
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी

Swami Atmanand School Recruitment :सबसे ज्यादा 590 पद…

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Janjgir Champa Custody Death : एसपी विजय कुमार…

Raipur Cow Smuggling Protest
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले

Raipur Cow Smuggling Protest :कमिश्नर कार्यालय की ओर…

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?