CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम पर कर्नाटक सरकार के फैसले से भड़के शिवराज, कांग्रेस पर साधा निशाना

Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम पर कर्नाटक सरकार के फैसले से भड़के शिवराज, कांग्रेस पर साधा निशाना

By Newsdesk Admin
11/09/2026
Share
Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy

सीजी भास्कर, 11 सितंबर। कर्नाटक सरकार के वंदे मातरम को लेकर लिए गए फैसले पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना (Vande Mataram Controversy) साधा है। रायपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने फैसले को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे भारत माता का अपमान करार दिया।

Contents
  • प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी बोले शिवराज Vande Mataram Controversy
  • BRICS को लेकर कांग्रेस पर पलटवार
  • PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र
  • खबरें और भी हैं…Koni Mopka Bypass : बिलासपुर बाईपास की समय-सीमा तय नहीं, हाईकोर्ट ने NHAI से मांगा जवाब

शिवराज ने दावा किया कि संसद में विधेयक पारित कर वंदे मातरम को लेकर कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय गीत का सम्मान हर भारतीय की जिम्मेदारी है।

 

Vande Mataram Controversy

 

प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी बोले शिवराज Vande Mataram Controversy

 

शिवराज सिंह चौहान सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास और लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। उनके मुताबिक प्रदेश में 3 लाख 65 हजार से अधिक मकान स्वीकृत किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: Patan Tehsildar Transfer : प्रभार संभालने के एक दिन बाद ही तहसीलदार का तबादला, प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज

 

शिवराज ने बताया कि प्रदेश में हर दिन करीब 1600 मकान पूरे हो रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण सड़कों को लेकर उन्होंने कहा कि विकसित भारत के तहत खेत से सड़क योजना को भी शामिल किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: Bastar PWD Action : सड़क-पुल अधूरे छोड़ने वालों पर सरकार का बड़ा एक्शन, 6 ठेकेदारों पर 2 से 5 साल की रोक

 

BRICS को लेकर कांग्रेस पर पलटवार

 

BRICS सम्मेलन को लेकर कांग्रेस के सवालों पर भी शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुनिया की करीब आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों का एक मंच पर आना महत्वपूर्ण है और पूरी दुनिया की नजर BRICS सम्मेलन पर है।

शिवराज ने आरोप लगाया कि जब दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ता है तो कांग्रेस को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की प्रतिष्ठा और विकास पर लगातार सवाल उठाती है।

 

यह भी पढ़ें: Swine Flu Rajnandgaon : स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार

 

PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

खबरें और भी हैं…Koni Mopka Bypass : बिलासपुर बाईपास की समय-सीमा तय नहीं, हाईकोर्ट ने NHAI से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: निलंबन अवधि को ड्यूटी माना, वनपाल से वसूली का आदेश रद्द…
Major administrative reshuffle in Chhattisgarh : 43 IAS अधिकारियों के तबादले, गृह और पंचायत जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव
मैंने हिंदुत्व को नहीं छोड़ा है, लेकिन BJP का…, नासिक में उद्धव का बड़ा हमला
Verdict in 14 kg marijuana case : तीन दोषियों को 5 साल की सजा, कोर्ट बोला—बढ़ रहा है नशा
Raigarh Custodial Death Investigation : कांग्रेस की जांच टीम सक्रिय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Goods Train Stone Peltin
Goods Train Stone Pelting : दीपका में मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, गेवरा खदान जा रही थी ट्रेन

दीपका थाना क्षेत्र में चलती मालगाड़ी पर पथराव…

Amleshwar Jewelers Murder Case : ज्वेलर्स संचालक की हत्या-लूट में चारों दोषियों को उम्रकैद
Amleshwar Jewelers Murder Case : ज्वेलर्स संचालक की हत्या-लूट में चारों दोषियों को उम्रकैद

ज्वेलरी दुकान में घुसकर लूट और संचालक की…

Land Aadhaar DILRMP 3.0 : अब जमीन का भी बनेगा 14 अंकों का यूनिक नंबर, डिजिटल होंगे रिकॉर्ड और रजिस्ट्रार ऑफिस
Land Aadhaar DILRMP 3.0 : अब जमीन का भी बनेगा 14 अंकों का यूनिक नंबर, डिजिटल होंगे रिकॉर्ड और रजिस्ट्रार ऑफिस

अब जमीन की पहचान भी डिजिटल तरीके से…

Parivartini Ekadashi 2026
Parivartini Ekadashi 2026 : 21 या 22 सितंबर कब है परिवर्तिनी एकादशी 2026? जानिए सटीक तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु (Parivartini Ekadashi…

RRB NTPC 2026 : रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती की मंजूरी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में नोटिफिकेशन संभव
RRB NTPC 2026 : रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती की मंजूरी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में नोटिफिकेशन संभव

रेलवे में सरकारी नौकरी (RRB NTPC 2026) का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?