सीजी भास्कर, 12 सितंबर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी से 96 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला (Share Trading Fraud) सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप में कारोबारी के निवेश पर करीब 1.90 करोड़ रुपए का मुनाफा दिखाया और रकम निकालने के लिए अतिरिक्त पैसे जमा करने को कहा।

इंस्टाग्राम रील से शुरू हुआ संपर्क Share Trading Fraud
शंकर नगर निवासी विशाल बरड़िया इंस्टाग्राम पर शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी रील देखने के बाद आरोपियों के संपर्क में आए। उन्हें वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां रोजाना शेयर खरीदने-बेचने के टिप्स दिए जाते थे। आरोपियों ने प्लेटफॉर्म को नुवामा ट्रेडिंग एंड एसेट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ा बताया।
यह भी पढ़ें: H1N1 Cases Bastar : बस्तर में स्वाइन फ्लू के 4 मरीज भर्ती, मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड तैयार
96 लाख जमा किए, ऐप में दिखा करोड़ों का मुनाफा
कारोबारी के मुताबिक, उन्होंने 13 अगस्त से 3 सितंबर के बीच अलग-अलग बैंक खातों में करीब 96 लाख रुपए जमा किए। फर्जी ऐप में निवेश के साथ मुनाफा जोड़कर करीब 1.90 करोड़ रुपए की रकम दिखाई गई।
पैसे निकालने पर खुला ठगी का खेल
28 अगस्त को 80 लाख रुपए निकालने का अनुरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर बिना अनुमति 14.40 लाख IPO शेयर खरीदने की बात कही और करीब 3.60 करोड़ रुपए जमा करने का दबाव बनाया। खाते में मौजूद करीब 1.89 करोड़ रुपए भी फ्रीज कर दिए गए। इसके बाद कारोबारी को ठगी का शक हुआ।
यह भी पढ़ें: Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल
कारोबारी ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत कर बैंक को भी सूचना दी। आरोपियों ने रकम लेने के बाद फोन करना बंद कर दिया। पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई और संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कर रकम वापस दिलाने की मांग की गई है।


