सीजी भास्कर, 13 सितम्बर। राजधानी रायपुर में जर्जर और पुराने भवनों को ढहाने की कार्रवाई आखिरकार शुरू हो गई है। नगर निगम ने सदर बाजार इलाके में एक जर्जर भवन को जेसीबी की मदद से गिराने का काम शुरू किया है। इससे पहले निगम की ओर से शहर के 35 से अधिक जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया जा चुका है। (Dilapidated Building Demolition)
11-12 सितंबर की रात गिरा था सदर बाजार का भवन : Dilapidated Building Demolition
दरअसल, 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात सदर बाजार में एक जर्जर भवन गिर गया था। घटना रात में होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। इस घटना के बाद निगम प्रशासन ने जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

निगम और पुलिस की टीम मौके पर तैनात
अधिकारियों के मुताबिक, सदर बाजार में कार्रवाई के दौरान इलाके को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मौके पर नगर निगम और पुलिस की टीम मौजूद है। भवन को सुरक्षित तरीके से ढहाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
CM साय के निर्देश के बाद कार्रवाई में तेजी : Dilapidated Building Demolition
गौरतलब है कि दिल्ली में जर्जर भवन गिरने की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें गिराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बरसात के दौरान ऐसे भवनों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है, जिसके मद्देनजर रायपुर में भी कार्रवाई शुरू की गई है।
स्थानीय लोगों ने निगम की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि जर्जर भवनों को समय रहते हटाया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी तरह की जनहानि की स्थिति न बने।
ख़बरें और भी हैं : Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई



