CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ की बेटी का MP में बजा डंका, न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव बनी मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ की बेटी का MP में बजा डंका, न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव बनी मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की अध्यक्ष

By Newsdesk Admin
29/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जनवरी। मध्य प्रदेश सरकार की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने ग्वालियर खंडपीठ की न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव को मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव का जन्म अविभाजित मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ में हुआ है और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दीक्षा यहीं ग्रहण की है। मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में अध्यक्ष पद पर हुई उनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा है।

मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव रंजना पाटने के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 (2019 की संख्या 35) की धारा 101 की उपधारा (2) के खण्ड (ढ) एवं (ब) के साथ पठित धारा 29 और 43 के तहत बनाये गये उपभोक्ता संरक्षण (राज्य आयोग और जिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए अर्हता, भतीं की पद्धति, नियुक्ति की प्रक्रिया, कार्यकाल, पद से त्यागपत्र और हटाना) नियम-2020 के पावधान तथा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा SLP No. 25612/2023 में पारित आदेश दिनांक 07.03.2024 अनुसार राज्य शासन एतद दवारा न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 4 वर्ष की अवधि अथवा 67 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो तक के लिए मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करता है।

आपको बता दें कि सुनीता यादव का जन्म कोरबा में स्कूली शिक्षा सारंगढ़ में कानूनी शिक्षा छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर से इनके पिता आर पी यादव संयुक्त कलेक्टर एवं बड़े भाई अजय कुमार यादव संयुक्त कलेक्टर के पद पर छत्तीसगढ़ में सेवाएं दी हैं। उनके पति आईएफएस एस पी यादव नई दिल्ली में तैनात हैं।

न्यायमूर्ति श्रीमती सुनीता यादव सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक अजीत यादव की छोटी बहन, भिलाई महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ रूपम अजीत यादव की ननद हैं।

बुजुर्ग के गले में झपट्टा मारकर चैन स्नैचिंग:रायगढ़ में घर के बाहर डेढ़ लाख की लूट; बेचने की फिराक में पकड़ाए 4 आरोपी
भिलाई में Insta पर LIVE मर्डर प्लान, दुर्ग SP के पास पहुंचा वीडियो, फिर छावनी पुलिस ने बदमाशों का किया ऐसा हाल कि बोल उठे – रील बनाना पाप है
Bilaspur deadly attack over old rivalry : पिकअप से कुचलने की कोशिश के बाद दो युवकों पर जानलेवा हमला
टीवी टेक्नीशियन के घर से 60 हजार की चोरी:कोरबा में चोरों ने पहले रेकी की; अलमारी का ताला तोड़ा और गहने-पैसे लेकर भाग गए
Government School Policy : 10 हजार स्कूल बंद होने की खबरें भ्रामक, सिर्फ 166 स्कूलों का हो रहा समायोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?