CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Worker Death FIR : रायगढ़ में 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; सुपरवाइजर पर FIR

Raigarh Worker Death FIR : रायगढ़ में 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; सुपरवाइजर पर FIR

By Newsdesk Admin
16/09/2026
Share
Raigarh Worker Death FIR
Raigarh Worker Death FIR : रायगढ़ में 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; सुपरवाइजर पर FIR

सीजी भास्कर, 16 सितम्बर। रायगढ़ में 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि मजदूर से बिना जरूरी सुरक्षा उपकरणों के ऊंचाई पर वेल्डिंग का काम कराया जा रहा था। हादसे के बाद इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। (Raigarh Worker Death FIR)

Contents
    • यह भी पढ़ें : हाईटेंशन तार हादसा : मजदूर की मौत, DRM ऑफिस के सामने प्रदर्शन
  • वेल्डिंग के दौरान हादसे में मीर हसन की मौत : Raigarh Worker Death FIR
    • यह भी पढ़ें : Jindal Factory In Raigarh : जिंदल के ब्लास्ट फर्नेस में मजदूर की मौत, सीने में दर्द के बाद गिरा, परिजनों ने किया हंगामा
  • हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट नहीं देने का आरोप
    • यह भी पढ़ें : काम के दौरान गई जान: राइस मिल हादसे में मजदूर की मौत से मचा हड़कंप
  • पुलिस कर रही सुरक्षा मानकों और लापरवाही की जांच : Raigarh Worker Death FIR
    • यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update: ओलावृष्टि से सफेद हुई धरती, बिजली गिरने से मजदूर की मौत; तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

यह भी पढ़ें : हाईटेंशन तार हादसा : मजदूर की मौत, DRM ऑफिस के सामने प्रदर्शन

वेल्डिंग के दौरान हादसे में मीर हसन की मौत : Raigarh Worker Death FIR

मामला रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का है। यहां लाखा निवासी 50 वर्षीय मीर हसन वेल्डिंग का काम करता था। 15 अप्रैल की सुबह वह कंपनी परिसर में करीब 30 फीट की ऊंचाई पर वेल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।

हादसे के बाद आसपास काम कर रहे मजदूरों ने इसकी जानकारी कंपनी प्रबंधन को दी। मीर हसन को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : Jindal Factory In Raigarh : जिंदल के ब्लास्ट फर्नेस में मजदूर की मौत, सीने में दर्द के बाद गिरा, परिजनों ने किया हंगामा

Raigarh Worker Death FIR
Raigarh Worker Death FIR : रायगढ़ में 30 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; सुपरवाइजर पर FIR

 

हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट नहीं देने का आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के बेटे मोहम्मद नदीम के साथ ही उसके सहकर्मियों शिवम तिवारी, मदन कुमार और अमित सिंह के बयान दर्ज किए।

पुलिस के मुताबिक, गवाहों के बयानों में सामने आया कि मीर हसन को ऊंचाई पर काम करने के दौरान हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। कंपनी के सुपरवाइजर आशिफ खान पर लापरवाही से मजदूरों से काम कराने का आरोप है।

 

यह भी पढ़ें : काम के दौरान गई जान: राइस मिल हादसे में मजदूर की मौत से मचा हड़कंप

 

पुलिस कर रही सुरक्षा मानकों और लापरवाही की जांच : Raigarh Worker Death FIR

मामले की मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने सुपरवाइजर आशिफ खान के खिलाफ BNS की धारा 106(1) और 289 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है और हादसे में सुरक्षा मानकों की भूमिका को भी जांचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update: ओलावृष्टि से सफेद हुई धरती, बिजली गिरने से मजदूर की मौत; तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

 

ख़बरें और भी हैं : Electric Shock Accident: दुर्ग में करंट से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा — कंपनी ने दी 5 लाख की राहत राशि

दुर्ग संभाग Breaking : कोरगुड़ा गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों के ऊपर गिरा प्लास्टर, 4 स्टूडेंट्स घायल, पूर्व मंत्री पहुंची जिला अस्पताल
Divya Pravachan Bhilai : मनुष्य का शरीर पानी के बुलबुले के समान क्षणभंगुर है : सुश्री श्रीश्वरी देवी
Bhilai Loan Fraud : लोन दिलाने के नाम पर ‘लूट’, भिलाई में घर का सपना देख रहे लोगों को ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार; चेक बुक लेकर महिला को कर रहे थे ब्लैकमेल
High Court Abortion Permission : विंटर वेकेशन में खुला कोर्ट, 6 माह की रेप पीड़िता को गर्भपात की मंजूरी
CG News : 5 लाख लेकर फरार हुआ बैंक का कैशियर, ग्राहकों के पैसे खाते में जमा ही नहीं किए, मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Krait Snake Bite Death :
Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Balod Krait Snake Bite Death : बालोद थाना…

Bilaspur Police Extortion Complaint
Bilaspur Police Extortion Complaint : मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे युवक से मारपीट का आरोप, 5 हजार लेने की शिकायत; थाना प्रभारी हटाए गए

Bilaspur Police Extortion Complaint :शिकायत सामने आने के…

UPI Mobile Recharge Charges
UPI Mobile Recharge Charges : ₹3,500 के मोबाइल रिचार्ज पर UPI चार्ज नहीं, ग्राहक को देनी होगी सिर्फ प्लान की कीमत

UPI Mobile Recharge Charges : मोबाइल रिचार्ज जैसे…

बलौदाबाजार में 28 हाथियों का डेरा, 10 से ज्यादा गांवों में अलर्ट; धान की फसल को नुकसान

बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में 28…

UPI MDR New Rules 2026
UPI MDR New Rules 2026 : 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नए नियम, 2,000 रुपये तक लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR

UPI MDR New Rules 2026 : कैपिटल मार्केट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?