CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंबिकापुर में जल्द खुलेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले – विशेषज्ञों की नियुक्ति प्राथमिकता

अंबिकापुर में जल्द खुलेगा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले – विशेषज्ञों की नियुक्ति प्राथमिकता

By Newsdesk Admin
24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। मैं डॉक्टरों को ढूंढने तमिलनाडु तक गया था। विशेषज्ञ डॉक्टर आएं तो 24 घंटे में अपॉइंटमेंट देंगे।

Contents
  • अंबिकापुर में सिम्स की तर्ज पर हॉस्पिटल का काम होगा शुरू
  • व्यापम से होगी स्वास्थ्य विभाग में भर्ती
  • डॉक्टरों की नियुक्ति पर जोर

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में जल्द ही मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का काम शुरू हो जाएगा। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल के शेष बचे काम का टेंडर तीन दिनों में जारी हो जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एमआरआई सेवा का लोकार्पण किया। 14 करोड़ की लागत से 1.5 टेस्ला क्षमता की एमआरआई मशीन स्थापित की गई है।

जायसवाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में एमआरआई जांच की दरें राज्य के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अनुरूप ही रखी गई हैं।

प्लेन एमआरआई की दर 3500 रुपए और कंट्रास्ट एमआरआई की दर 5000 रुपए निर्धारित की गई है। निजी सेंटरों में यह दरें दो से तीन गुना अधिक होती हैं।

अंबिकापुर में सिम्स की तर्ज पर हॉस्पिटल का काम होगा शुरू

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि, अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल भवन के लिए 109 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत कर दिया गया है।

पीडब्लूडी के अधिकारियों को तीन दिनों में टेंडर लगाने का निर्देश ऑटोनॉमस बाडी की बैठक में दिया गया है। 22 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर के काम भी जल्द पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

अंबिकापुर में सरगुजा संभाग का बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। इसके लिए स्थल का चिह्नांकन आज पूरा कर लिया गया है। जल्द ही सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। यह मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल होगा। सिम्स की तर्ज पर यह हॉस्पिटल बनेगा। इसके लिए जल्द टेंडर किया जाएगा।

व्यापम से होगी स्वास्थ्य विभाग में भर्ती

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, पिछली सरकार ने कर्मचारियों की भर्तियों पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की भर्तियां नहीं हो सकीं। प्रक्रिया लंबित है। भर्ती की प्रक्रिया व्यापम से परीक्षा लेकर की जाएगी, ताकि इसमें पारदर्शिता बनी रहे।

डॉक्टरों की नियुक्ति पर जोर

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के स्वशासी समिति की बैठक हुई।

बैठक में मंत्री ने रेडियोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने पर बल दिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी, स्मार्ट क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस सिस्टम और अन्य आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

बैठक में विधायक राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, अनुराग सिंह देव, महापौर मंजूषा भगत, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, कलेक्टर विलास भोसकर, डीन डॉ. अविनाश मेशराम, संभागीय स्वास्थ्य संचालक डॉ. अनिल शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्को सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tribal Games Rising Star: 12 साल की सपना कोर्सा ने जज्बे से जीता दिल, संसाधनों की कमी के बावजूद दिखाई दम
रीवा से इंदौर जा रही बस पर अज्ञात बाइक सवारों की पत्थरबाजी, एक यात्री की मौत चालक घायल
BJP Senior Leader Death Bhilai : भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा का आकस्मिक निधन, पार्टी में शोक की लहर
Matrimonial site cyber fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड : लोक सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था रैकेट, देखिए विडियो
Anti Tobacco Enforcement : तंबाकू पर नकेल, नियम तोड़ने वालों पर चला प्रशासन का डंडा, 33 मामलों में वसूला गया जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?