CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GST Recruitment Scam : भर्ती परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक मूल पद पर लौटे

GST Recruitment Scam : भर्ती परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक मूल पद पर लौटे

By Newsdesk Admin
16/09/2026
Share
GST Recruitment Scam : भर्ती परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक मूल पद पर लौटे
GST Recruitment Scam : भर्ती परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं, 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षक मूल पद पर लौटे

सीजी भास्कर, 16 सितंबर : राज्य कर विभाग में वाणिज्यिक कर निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2022 (GST Recruitment Scam) को गंभीर अनियमितताओं के चलते शून्य घोषित कर दिया गया है। राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने 11 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर 26 जून 2022 को हुई सीमित प्रतियोगिता परीक्षा और उसके आधार पर पूरी चयन प्रक्रिया निरस्त कर दी है। परीक्षा के जरिए निरीक्षक बने 42 कर्मचारियों को उनके मूल पद और मूल पदस्थापना पर वापस भेजने का फैसला लिया गया है।

Contents
  • आरक्षण रोस्टर के पालन पर सवाल
  • उपस्थिति का मूल रिकॉर्ड गायब
  • परिणाम और अंक तालिका भी नहीं बनी
  • एक जैसे उत्तरों से बढ़ा संदेह
  • उत्तर पुस्तिकाओं के रिकॉर्ड में भी विसंगति
  • 42 कर्मचारियों को मूल पद पर भेजा

 

यह भी पढ़ें :   BJP Leader Attack : भाजपा नेता पर चाकू से हमला कर भागा आरोपी, भाई की सूचना पर रायपुर स्टेशन से पकड़ा गया

 

यह मामला लंबे समय से विवादों में रहा है और इसकी गूंज विधानसभा में भी उठ चुकी है। परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और चयन में लेनदेन की शिकायतों के बाद जांच समिति गठित की गई थी। समिति ने 3 जुलाई 2026 को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद विभाग ने माना कि अनियमितताएं इतनी व्यापक हैं कि परीक्षा की शुचिता और चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना संभव नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : Jawahar Market Bhilai : 7 करोड़ से बदलेगा जवाहर मार्केट का स्वरूप, पार्किंग और फायर सेफ्टी समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

 

आरक्षण रोस्टर के पालन पर सवाल

जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 की सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में परीक्षा से पहले आरक्षण रोस्टर के अनुसार वर्गवार पदों का वर्गीकरण नहीं किया गया। विभागीय जांच में इसे आरक्षण संबंधी संवैधानिक प्रावधानों और पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर देने के सिद्धांत से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना गया।

 

 

यह भी पढ़ें :  Bhupesh Baghel : अंबिकापुर में बोले भूपेश बघेल, सरगुजा संभाग में कांग्रेस का 14-0 का दावा

 

उपस्थिति का मूल रिकॉर्ड गायब

जांच समिति ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति से संबंधित मूल अभिलेख उपलब्ध नहीं होने को भी गंभीर माना। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की उपस्थिति की पुष्टि नहीं हो पाने से पूरी परीक्षा प्रक्रिया की प्रमाणिकता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Medical Education : चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा निजी हाथों में देने पर विरोध, महंत ने राज्यपाल से रोक की मांग की

 

परिणाम और अंक तालिका भी नहीं बनी

विभागीय आदेश के मुताबिक परीक्षा का समेकित परिणाम तैयार नहीं किया गया था। इसके अलावा अंक तालिका भी तैयार अथवा संशोधित नहीं की गई। ऐसे में अभ्यर्थियों की पारस्परिक मेरिट का निष्पक्ष परीक्षण संभव नहीं रहा।

 

यह भी पढ़ें : Shram Yashasvi Award : श्रमिकों और संस्थाओं को मिलेगा 2 लाख का पुरस्कार, 5 अक्टूबर तक आवेदन

 

एक जैसे उत्तरों से बढ़ा संदेह

जांच में चयनित अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे उत्तर लिखे जाने का तथ्य भी सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए अभिलेखों में कोई संतोषजनक या स्पष्टीकरणात्मक परिस्थिति नहीं मिली। उत्तर पुस्तिकाओं में अभ्यर्थियों की पहचान छिपाने के लिए कोडिंग व्यवस्था का इस्तेमाल नहीं किया गया था। पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए। रिपोर्ट के अनुसार चयन सूची जारी होने से पहले चयन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों और परीक्षा नियंत्रक द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन में प्रत्यक्ष भागीदारी की गई। इससे मूल्यांकन की निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका जताई गई।

 

यह भी पढ़ें :CGPSC Controversy : सीजीपीएससी परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, साक्षात्कार रोकने और जांच की मांग

 

उत्तर पुस्तिकाओं के रिकॉर्ड में भी विसंगति

जांच समिति ने वर्ष 2021 और 2022 की परीक्षाओं में खरीदी गई, इस्तेमाल की गई और बची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या में भी विसंगतियां बताईं। उपलब्ध दस्तावेजों में परीक्षा सामग्री की खरीद और उपयोग का समुचित मिलान नहीं होने को गंभीर माना गया।

 

यह भी पढ़ें : UPI MDR New Rules 2026 : 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नए नियम, 2,000 रुपये तक लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR

 

42 कर्मचारियों को मूल पद पर भेजा

जांच रिपोर्ट में सामने आए इन तमाम बिंदुओं के आधार पर विभाग ने 26 जून 2022 की सीमित प्रतियोगिता परीक्षा को शून्य घोषित कर दिया। इसके साथ ही पूरी चयन प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। परीक्षा के आधार पर जारी 1 जुलाई 2022 का कार्यालयीन आदेश भी निरस्त कर दिया गया। परीक्षा के आधार पर वाणिज्यिक कर निरीक्षक बने 42 कर्मचारियों को उनके मूल पद और मूल पदस्थापना पर वापस भेजने का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। विभागीय कार्रवाई के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं के कारण चयन की पूरी प्रक्रिया ही निरस्त कर दी गई है।

 

खबरें और भी हैं :Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

SECR : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे विकास को नई गति, 2896.53 करोड़ की लागत से इन लाइनों का चल रहा काम
Urla Police Rescue Child : बिरगांव बाजार में भटका 6 साल का मासूम, उरला पुलिस ने कुछ ही घंटों में खोजकर परिवार से मिलाया
डिंडौरी: प्रेमी आसिफ के साथ मिलकर बड़ी बहू ने की चोरी, 17 लाख के जेवर बरामद..
Raipur Job Placement Camp 2026: राजधानी रायपुर में 5 दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव शुरू, 500+ पदों पर सीधी भर्ती
Sub Inspector Died : प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग एसआई की मौत, रनिंग करते समय बिगड़ी तबीयत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?