सीजी भास्कर, 18 सितम्बर। Bigg Boss 20 में नॉमिनेशन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सजा के तौर पर आसिफ खान, रोहड़ खान और स्काउटओपी को एविक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद आसिफ खान ने शो को अनफेयर बताते हुए मेकर्स पर आरोप लगाया कि रोहड़ को जानबूझकर बाहर करने की कोशिश की जा रही है। (Bigg Boss 20 Fairness Controversy)
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव
टीवी स्टार्स को प्राथमिकता देने पर उठे सवाल : Bigg Boss 20 Fairness Controversy
अब भोजपुरी एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे ने भी आसिफ की बातों का समर्थन किया है। उन्होंने बिग बॉस पर टीवी कलाकारों को ज्यादा तवज्जो देने और दूसरे फील्ड से आए कंटेस्टेंट्स के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 को मिला अपना पहला फाइनलिस्ट, टॉप 5 में पहुंचा ये कंटेस्टेंट
कप्तानी टास्क से पहले बिग बॉस का बड़ा फैसला
दरअसल, कप्तानी के टास्क से पहले बिग बॉस ने गुल्लू, माही, कनिका और रिती तिवारी से कहा कि उन्हें हर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की एक-एक लाइफ खत्म करनी होगी। इस फैसले के बाद आसिफ, स्काउटओपी और रोहड़ का वरदान भी खत्म हो गया। इससे तीनों और उनके ग्रुप के सदस्य नाराज नजर आए।
यह भी पढ़ें :सचिन तेंदुलकर की शादी से पहले इस बिग बॉस कंटेस्टेंट संग जुड़ा था नाम? शिल्पा शिरोडकर ने तोड़ी चुप्पी”

आसिफ खान ने शो को बताया अनफेयर : Bigg Boss 20 Fairness Controversy
आसिफ ने सवाल उठाया कि उन्हें नॉमिनेट क्यों किया गया और नॉमिनेशन को लेकर उनकी बातचीत की क्लिप ही क्यों दिखाई गई। उनका कहना था कि दूसरे ग्रुप के कंटेस्टेंट्स भी नॉमिनेशन पर चर्चा करते होंगे, लेकिन उनकी बातचीत दर्शकों को नहीं दिखाई जाती।
इसी दौरान अम्रपाली दुबे ने शो की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर टीवी कलाकारों को ही प्राथमिकता देनी है, तो दूसरे जॉनर के लोगों को शो में क्यों बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि वे घर में अपने असली इमोशंस के साथ रह रहे हैं और उन्हें भी बराबर मौका मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Farhana Bhatt Controversy : बिग बॉस 19 में बढ़ा हंगामा: अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच जुबानी जंग, सलमान की फटकार तय
स्क्रीन टाइम को लेकर कंटेस्टेंट्स ने जताई नाराजगी
वहीं, आसिफ और स्काउटओपी ने नाराजगी जताते हुए आगे के टास्क में हिस्सा नहीं लेने की बात कही। दोनों ने आरोप लगाया कि शो (Bigg Boss 20 Fairness Controversy) में कुछ कंटेस्टेंट्स को ज्यादा स्क्रीन टाइम देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, ये सभी बातें कंटेस्टेंट्स के आरोप और राय हैं।
ख़बरें और भी हैं : बिग बॉस फेम करिश्मा कोटक को मिला ऑन-कैमरा प्रपोजल, रातोंरात ट्रेंडिंग हुईं एक्ट्रेस – जानिए कौन हैं हर्षित तोमर?



