CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में 5 हजार मुर्गियां और 10 हजार से अधिक चूजे मार जमीन में गाड़े गए, सभी जिले अलर्ट पर, CM विष्णुदेव ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाने दिए निर्देश, रोकथाम के लिए बनाई गई रेपिड रिस्पॉन्स टीम, मुर्गी और अंडे की खरीदी बिक्री पर रोक

छत्तीसगढ़ में 5 हजार मुर्गियां और 10 हजार से अधिक चूजे मार जमीन में गाड़े गए, सभी जिले अलर्ट पर, CM विष्णुदेव ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाने दिए निर्देश, रोकथाम के लिए बनाई गई रेपिड रिस्पॉन्स टीम, मुर्गी और अंडे की खरीदी बिक्री पर रोक

By Newsdesk Admin
02/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 02 फरवरी। एक बड़ी खबर यह है कि छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है, ऐहतियातन 31 जनवरी को ही रायगढ़ के सरकारी पोल्ट्री फार्म की 5 हजार मुर्गियां, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडे नष्ट किए गए हैं। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है। साथ ही CM विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सतर्कता बरतने और बायो सेक्युरिटी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। रायगढ़ में पोल्ट्री फार्म के 1 किमी के दायरे में मुर्गे और अंडे की खरीदी-बिक्री पर बैन लगा दिया गया है।

आपको बता दें कि रायगढ़ के सरकारी कुक्कुट पालन क्षेत्र से पक्षी के शव का सैंपल भेजा गया था, जिसकी जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने रात 11 बजे आपातकालीन बैठक बुलाई। रात 11 से साढ़े 12 बजे तक एसपी, सीईओ, नगर निगम आयुक्त समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पोल्ट्री फार्म की सारी मुर्गियां, चूजे, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का फैसला लिया गया। पोल्ट्री फार्म में मौजूद मुर्गियों, चूजों और अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में जेसीबी से गड्ढा खोदा गया। उसमें नमक और चूने की परत बिछा दी गई। इसके बाद मुर्गियों और चूजों को मारकर जमीन में दफना दिया गया।

भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में 10 किमी इन्फेक्टेड जोन में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार से संबंधित आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इसके अलावा सर्विलांस जोन में पोल्ट्री और अंडों की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। सरकारी पोल्ट्री फार्म को सैनिटाइज कर बाहर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं ताकि कोई पोल्ट्री फार्म के नजदीक नहीं पहुंच सके। चक्रधर नगर क्षेत्र और आसपास क्षेत्र के चिकन मार्केट को बंद कराया गया है। निजी दुकानों और फार्म के मुर्गिंयों को नष्ट किया जा रहा है। इन्हें नुकसान का आकलन कर मुआवजा भी दिया जाएगा।

Filaria Elimination Campaign : फाइलेरिया उन्मूलन महाअभियान: जिले में 1 लाख से अधिक लोगों को बांटी जाएगी फ्री दवा, 2030 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य
Burpali Crime Case: खेत में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा
ब्यूटीशियन मीनू की रहस्यमयी मौत : लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप, परिवार ने जताई आशंका
बिलासपुर में दर्दनाक घटना: PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी
Baranawapara Tourism : मानसून में भी घूम सकेंगे पर्यटक, बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद; बफर क्षेत्रों में नया पर्यटन सर्किट शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन
Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन

अंबिकापुर में कॉलेज छात्रा की मौत (Antara Shah…

Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट
Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट

छत्तीसगढ़ में हल्दी की खेती (Haldi Ki Kheti…

Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर
Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर (Chhattisgarh Rain…

Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश…

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?