सीजी भास्कर, 21 सितंबर। गणेशोत्सव के चलते शाम होते ही रायपुर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ (Raipur Traffic) गई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में सजी गणेश प्रतिमाओं और आकर्षक सजावट को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ बढ़ने के साथ कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ रहा है।
इसी को देखते हुए Raipur Traffic व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रिंग रोड-1 और रिंग रोड-2 से शहर की ओर आने वाले 19 प्रमुख रास्तों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है। यह व्यवस्था 27 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें: Raipur Traffic : गणेशोत्सव में रायपुर की सड़कों पर बदली व्यवस्था, 27 सितंबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक
सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक रहेगी रोक Raipur Traffic
यातायात विभाग के आदेश के अनुसार प्रतिबंधित व्यवस्था रोज सुबह 5 बजे से रात 2 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान मध्यम, भारी और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश को लेकर निर्धारित समय और मार्ग का पालन करना होगा।
यह आदेश मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत जारी किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखना और लोगों को जाम से राहत देना है।
देर शाम बढ़ता है वाहनों का दबाव
गणेश प्रतिमाओं के दर्शन और सजावट देखने के लिए शाम के बाद शहर में लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई प्रमुख सड़कों पर एक साथ बड़ी संख्या में वाहन पहुंचने से यातायात का दबाव बढ़ जाता है।
ऐसे में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया (Raipur Traffic) जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और आम वाहन चालकों को परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Ladakh March : लद्दाख हिंसा की बरसी पर सोनम वांगचुक का मार्च
28 सितंबर से पुराने नियम लागू
यह नई यातायात व्यवस्था 27 सितंबर 2026 तक ही लागू रहेगी। इसके बाद 28 सितंबर से मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को लेकर पहले से लागू यातायात नियम फिर प्रभावी हो जाएंगे।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और समय का पालन करें, ताकि गणेशोत्सव के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बनी रहे।
खबरें और भी हैं…Fruit Trader House Theft : बलरामपुर में फल व्यापारी के घर से एक लाख रुपए चोरी, परिवार के बाहर जाते ही वारदात


