सीजी भास्कर, 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव छिपाने का मामला सामने (Korba Murder Case) आया है। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में महिला का शव घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या के बाद शव को टैंक में छिपाया गया था।
बताया जा रहा है कि संतोषी करीब दो साल से मनोज उरांव के साथ लिव-इन में रह रही थी। 27 अगस्त को दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि मारपीट के बाद संतोषी की मौत हो गई, जिसके बाद शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया।

यह भी पढ़ें: Mahanadi Water Dispute : साय और ओडिशा सीएम की मुलाकात में महानदी पर चर्चा, समाधान को लेकर बनी उम्मीद
बदबू से हुआ शक Korba Murder Case
रक्षाबंधन पर संतोषी मायके नहीं पहुंची। कई दिन तक उसका पता नहीं चलने पर भाइयों ने तलाश शुरू की। 19 सितंबर को परिजन मनोज के घर पहुंचे। इसी दौरान सेप्टिक टैंक के पास तेज बदबू आने पर उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टैंक खुलवाया गया तो अंदर से सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: DUSU Election : डूसू चुनाव में NSUI का खाता नहीं खुला, अब उम्मीदवार चयन और रणनीति पर होगी समीक्षा
आरोपी की तलाश जारी
घटना के बाद मनोज उरांव फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फॉरेंसिक और मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Raipur Traffic : गणेशोत्सव में बदली रायपुर की यातायात व्यवस्था, 27 सितंबर तक दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री


