CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev Satta : महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ का रिश्तेदार प्रखर चंद्राकर गिरफ्तार

Mahadev Satta : महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ का रिश्तेदार प्रखर चंद्राकर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
23/09/2026
Share
Mahadev Satta
Mahadev Satta

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के रिश्तेदार प्रखर चंद्राकर को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार (Mahadev Satta) किया है। पुलिस के अनुसार प्रखर चंद्राकर और उसके साथियों पर प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। मामले में करीब ढाई महीने से फरार चल रहे प्रखर के साथी सुधांशु उर्फ बॉम्बी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस अमन मूर्ति और हरीश यादव को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Mahadev Satta
Mahadev Satta

पुलिस के मुताबिक 2 जुलाई की रात प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर बाइक से घर लौट रहे थे। डीपीएस चौक के पास आरोपियों ने पीछे से बाइक से आकर उन पर हमला कर दिया। हमले में योगेश बाइक से गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने उनका पीछा करते हुए बाइक के पहिए में डंडा फंसाया और धारदार हथियार व डंडे से हमला किया। योगेश के पैर और गर्दन के पास कई वार किए गए थे। गंभीर रूप से घायल योगेश का अस्पताल में उपचार कराया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि योगेश और आरोपियों के बीच पहले से विवाद और रंजिश थी। इसी के चलते आरोपियों द्वारा उनका पीछा कर हमला किए जाने की बात सामने आई है।

हत्या के प्रयास का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार Mahadev Satta

योगेश की शिकायत पर भिलाई नगर थाने में बीएनएस की धारा 109(1), 296, 3(5) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले अमन मूर्ति और हरीश यादव को गिरफ्तार किया। वहीं प्रखर चंद्राकर और सुधांशु उर्फ बॉम्बी फरार चल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने प्रखर चंद्राकर के खिलाफ पूर्व में दर्ज करीब 12 आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने (Mahadev Satta) रखी है। पुलिस के अनुसार उसका नाम इससे पहले रायपुर में मारपीट के एक मामले में भी सामने आया था, जिसमें उसे गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया था।

छत्तीसगढ़ भाजपा में नई जिम्मेदारी: हेमंत पाणिग्रही बने मीडिया संयोजक
Chhattisgarh Minister of State : छत्तीसगढ़ में तीन नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश
Hospital Sonography Crisis : आंबेडकर अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए 10 से 15 दिन का इंतजार
रात ढाई बजे पुलिस को देख फॉर्म हाउस से भागा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष, फार्म हाउस से पकड़ाई 500 पेटी अवैध शराब, 6 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Balod Krait Snake Bite Death : तीजा मनाने मायके आई महिला को करैत ने डसा, इलाज में देरी से मौत; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Patwari Transfer 2026 : छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का तबादला, देखें पूरी List
CG Patwari Transfer 2026 : छत्तीसगढ़ में 60 पटवारियों का तबादला, देखें पूरी List

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में राजस्व विभाग ने बड़ा प्रशासनिक…

Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav : निकाय चुनाव में किसे मिलेगा बड़ा मौका, BJP-कांग्रेस ने बनाया प्लान, दावेदारों में बढ़ा सस्पेंस
Chhattisgarh Nagar Nigam Chunav : निकाय चुनाव में किसे मिलेगा बड़ा मौका, BJP-कांग्रेस ने बनाया प्लान, दावेदारों में बढ़ा सस्पेंस

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh Nagar Nigam…

Mechka Tourism
Mechka Tourism : सोंढूर डैम की खूबसूरती देखने पहुंचे 5500 से ज्यादा पर्यटक, सुविधाओं की कमी बनी परेशानी

मेचका स्थित सोंढूर डैम में एक महीने में…

Chhattisgarh DA Hike : कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 58 से 60% करने की मांग, 1 जनवरी से एरियर पर जोर
Chhattisgarh DA Hike : कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 58 से 60% करने की मांग, 1 जनवरी से एरियर पर जोर

महंगाई भत्ता (Chhattisgarh DA Hike) 58 से बढ़ाकर…

Political Controversy : असम की घटना पर भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय का पलटवार, बोले- कांग्रेस का अंदरूनी विवाद सड़क पर आया
Political Controversy : असम की घटना पर भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय का पलटवार, बोले- कांग्रेस का अंदरूनी विवाद सड़क पर आया

सियासी विवाद (Political Controversy) को लेकर भाजपा के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?