CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg संभाग : बैंक एकाउंट 5 हजार महीना किराये पर साइबर ठगों को दे दिए, पुलिस ने फिलहाल 9 एकाउंट होल्डर्स को किया गिरफ्तार

Durg संभाग : बैंक एकाउंट 5 हजार महीना किराये पर साइबर ठगों को दे दिए, पुलिस ने फिलहाल 9 एकाउंट होल्डर्स को किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
05/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 फरवरी। देश के कई राज्यों में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 10 बैंक अकाउंट बालोद के निकले हैं। कल शाम 6 बजे बालोद पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार साइबर ठगों को अपना बैंक खाता किराए पर देने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों से पूछताछ में और भी कुछ लोगों के नाम सामने लाने का दावा किया है। इसी आधार पर पुलिस और भी अन्य राज्यों से लेने-देन करने वाले खाता धारकों की जांच कर नजर रख रही है।

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि बालोद थाना क्षेत्र के युवाओं को कम समय में अमीर बनने का लालच देने वाले मास्टरमाइंड नारायण सोलंकी युवाओं को बताता था कि अन्य राज्यों में हवाला का बहुत पैसा है। रूपया रखने के लिए सुरक्षित अकाउंट चाहिए, जिससे खाता धारक लालच में जुर्म कर बैठते थे। नारायण का गुरु रायपुर के अजमल रजा उर्फ बाबर और उत्कर्ष गुप्ता हैं। जो युवाओं को अकाउंट खुलवाने के लिए मार्गदर्शक का काम करते थे। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 10 बैंक खातों में ठगी का तीन लाख 19 हजार 145 रुपए मौजूद हैं।

यह रूपया देश के अलग-अलग राज्यों से ऑनलाइन ठगी के माध्यम से आया है। इस आधार पर बालोद थाना में इनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। वहीं आगे और भी संदिग्ध बैंक अकाउंट की जांच जारी है।

बालोद एसपी एसआर भगत ने बताया कि आरोपियों ने खाता धारकों को 2 से 5 हजार रुपए महीने देने का रेट तय किया था, ऐसे 10 अकाउंट सामने आए हैं। जिनमें हीरापुर निवासी उमेश कुमार निषाद (28 वर्ष), तरौद निवासी अभिषेक चौरे (21 वर्ष), हर्राठेमा निवासी जितेंद्र कुमार गावड़े (24 वर्ष) और जवाहरपारा निवासी खिलेंद्र रायपुरिया (25 वर्ष), ठगों को अकाउंट, सिम और एटीएम कार्ड उपलब्ध कराने वाले संजय नगर बालोद निवासी नारायण सोलंकी (37 वर्ष), डीडी नगर थाना क्षेत्र के उत्कर्ष गुप्ता (38 वर्ष), रायपुर निवासी अजमल रजा उर्फ बाबर (27 वर्ष), नवापारा राजिम निवासी करण यादव (25 वर्ष) और हिमांशु ईसरानी (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

Rajnandgaon Road Protest : जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
छत्तीसगढ़ भाजपा ने फिर किरण सिंह देव पर जताया भरोसा, चुने गए अध्यक्ष, नगरीय निकाय चुनाव की कप्तानी सम्हालेंगे
Young Lawyers Internship : कांग्रेस की नई रणनीति, 10 युवा वकीलों को सांसदों के साथ काम करने का मौका
Hyderabad Couple Arrested : बेटियों की फीस भरने के लिए अश्लील वीडियो बनाते थे माता-पिता, लाइव स्ट्रीमिंग से कमा रहे थे हजारों
कोटा में फंदे से झूली छात्रा, दो सालों की तैयारी के बाद आज देना था NEET का एग्जाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime : शादी से किया इनकार तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी गिरफ्तार; आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

कोंडागांव के मर्दापाल थाना क्षेत्र में युवती को…

Dry Day
Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने ड्राय-डे से…

Korba Road
Korba Road : सरपंच की निष्क्रियता से परेशान ग्रामीणों ने खुद संवारी सड़क, उपसरपंच और पंच भी श्रमदान में जुटे

कोरबा के ग्राम पंचायत झाबर में बदहाल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?