CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Liquor Smuggling Case : हरियाणा से बिहार जा रहे 426 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पंजाब के दो आरोपित गिरफ्तार

Liquor Smuggling Case : हरियाणा से बिहार जा रहे 426 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पंजाब के दो आरोपित गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
08/10/2025
Share
Liquor Smuggling Case
Liquor Smuggling Case

सीजी भास्कर, 8 अक्टूबर। हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब (Liquor Smuggling Case) की एक बड़ी खेप को जशपुर पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में पंजाब के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब अंबिकापुर की ओर से जशपुर होते हुए झारखंड की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के आगडीह गांव में ट्रक क्रमांक RJ 09 GE 0123 को घेराबंदी कर रोका। तलाशी में पुलिस को ट्रक के डाले में अंग्रेजी शराब के 426 कार्टून (Liquor Smuggling Case) मिले।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने ट्रक और शराब के अवैध जखीरे को जब्त किया और वाहन में मौजूद चालक एवं परिचालक को पूछताछ के लिए थाने लाया। पूछताछ में आरोपितों की पहचान पंजाब के तरणतारन जिले के कांग गांव निवासी रणवीर सिंह और चमकीनगर निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(2) के तहत अपराध दर्ज किया।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस तस्करी नेटवर्क के और सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस को शक है कि यह (Liquor Smuggling Case) किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हुआ है।

इस साल की चौथी बड़ी कार्रवाई

अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की यह चौथी बड़ी सफलता है। पुलिस ने अब तक कुल चार ट्रकों से 2734 कार्टून (Liquor Smuggling Case) यानी लगभग 24,440 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। इससे पहले भी इसी तरह की तीन बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी हैं।

बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की आशंका

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए पंजाब निवासी ट्रक चालक ने खुलासा किया कि उसे हरियाणा के रोहतक (Liquor Smuggling Case) में एक अज्ञात व्यक्ति ने यह ट्रक सौंपा था। उसे झारखंड के रांची तक ट्रक पहुंचाने के लिए ₹50,000 देने की बात कही गई थी। रांची से आगे बिहार तक जाने के लिए दूसरा ड्राइवर तैयार था।

एसएसपी के अनुसार, इससे पहले भी पकड़ी गई खेपों में यही पैटर्न देखने को मिला था — हर बार अलग-अलग ड्राइवर तैनात कर तस्करी की जाती थी, ताकि सिंडिकेट का असली नेटवर्क पुलिस की पकड़ से दूर रहे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपितों से सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग (Liquor Smuggling Case) मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर बड़े तस्करों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।

कृषि भूमि को आवासीय बनाकर बेच दी जमीन:महासमुंद में फर्जी दस्तावेज के जरिए की प्लॉटिंग; मुसीबत में खरीदार..
High Court Abortion Permission : विंटर वेकेशन में खुला कोर्ट, 6 माह की रेप पीड़िता को गर्भपात की मंजूरी
Ranu Sahu Case : रानू साहू की मुश्किलें फिर बढ़ीं, तुलसी गांव की संपत्तियों की जांच करेगा पीडब्ल्यूडी
ACB Trap Chhattisgarh : 54 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की हत्थे चढ़ गया स्वास्थ्य विभाग का एकाउंटेंट
High Court’s strictness : 15 दिन में दैनिभोगी कर्मचारियों को नियमित पद के अनुसार वेतन दे यूनिवर्सिटी, वरना होगी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Private School Fee Regulation : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का हंटर! कलेक्टर्स और GST अफसरों की टीमें करेंगी सीधे Raid

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ के प्राइवेट…

High Court Virtual Hearing
High Court Virtual Hearing : अब घर बैठे स्क्रीन पर ही सीधे आमने-सामने होंगे जज और वकील

सीजी भास्कर, 21 मई : भीषण गर्मी के…

Census Guidelines 2026
Census Guidelines 2026 : खबरदार! मिटाया घर का नंबर तो सीधे नपेंगे, नखरे दिखाए तो जेल में कटेगी रातें

सीजी भास्कर, 21 मई : राष्ट्रीय जनगणना (Census…

Durg Bilaspur Commissioner System
Durg Bilaspur Commissioner System : रायपुर के बाद इन दो शहरों में भी कमिश्नर राज की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खाका किया तैयार

सीजी भास्कर, 21 मई : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Arang assault case : पूर्व सरपंच से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, गोल्डी शर्मा और अभिजीत शर्मा गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मई। आरंग थाना क्षेत्र में पूर्व…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Online Investment Fraud Raipur: HPCL मैनेजर से 33 लाख की साइबर ठगी, पुलिस जांच में जुटी

24/12/2025
छत्तीसगढ़

Promotion Schedule : शिक्षकों की पदोन्नति का इंतजार खत्म, प्रधान पाठक बनने की समय-सारिणी जारी

20/01/2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र

26/03/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़

स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देह व्यापार की आशंका में की सघन जांच…

30/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?