सीजी भास्कर, 24 सितंबर। युवाओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए मुंगेली पुलिस ने जमकोर स्थित लाईवलीहुड कॉलेज और आईटीआई कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम (Cyber Awareness) आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने 383 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी।
एसएसपी ने युवाओं से अपने नाम की सिम इस्तेमाल करने, बैंक खाते, एटीएम, यूपीआई और पासवर्ड की जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की। मोबाइल में मजबूत पासवर्ड रखने और अनजान व्यक्ति को फोन नहीं देने की भी सलाह दी।

यह भी पढ़ें: Congress BJP : स्मृति ईरानी के प्रभारी बनते ही गरमाई सियासत, कांग्रेस के पोस्टर पर अरुण साव का पलटवार
फर्जी नौकरी के ऑफर से रहें सावधान Cyber Awareness
कार्यक्रम में फर्जी नौकरी के विज्ञापन, ऑनलाइन जॉब ऑफर, भर्ती एजेंसियों और रजिस्ट्रेशन या वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों से सावधान रहने की समझाइश दी गई।
यह भी पढ़ें: Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार
लॉटरी में कार का झांसा, युवक ने बचाए पैसे
ग्राम नवागांव चीनू निवासी सुधीर वर्मा ने बताया कि उन्हें डाक के जरिए लॉटरी में कार जीतने की सूचना (Cyber Awareness) मिली थी। कार देने के नाम पर पैसे मांगे गए, लेकिन साइबर जागरूकता अभियान से मिली जानकारी के कारण उन्होंने ठगों को पैसे नहीं दिए। उनकी सतर्कता के लिए एसएसपी भोजराम पटेल ने उन्हें सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !
मुंगेली पुलिस ने अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी न दें। किसी लिंक पर क्लिक करने या नौकरी के नाम पर पैसे जमा करने से पहले पूरी जांच जरूर करें।
खबरें और भी हैं…AI Safety Rules Warning : AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी, विशेषज्ञों ने कहा- मजबूत नियम नहीं बने तो मानवता के लिए बढ़ सकता है खतरा
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



