CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी

Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी

By Newsdesk Admin
25/09/2026
Share
Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी
Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी

सीजी भास्कर, 25 सितंबर : दुर्ग जिले में गुरुवार शाम से लगातार हो रही बारिश से बारिश का अलर्ट (Durg Rain Alert) जारी है। रातभर में करीब 64.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर है। वहीं दुर्ग-भिलाई समेत कई क्षेत्रों में नाले और पुल-पुलिया तेज जलप्रवाह के कारण प्रभावित हैं। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। साथ ही शुक्रवार को होने वाली तिमाही परीक्षा भी स्थगित कर दी गई।

Contents
  • दुर्ग में सबसे ज्यादा 91.8 मिमी बारिश
  • मोंगरा जलाशय से छोड़ा गया 13 हजार क्यूसेक पानी
  • स्कूल बंद, तिमाही परीक्षा भी स्थगित
  • सड़कों पर आवाजाही कम, नदी क्षेत्र में अलर्ट
  • प्रशासन की नजर जलस्तर पर

 

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh BJP Organization : सीएम साय ने नए संगठनात्मक दायित्वों पर दी बधाई, शिवप्रकाश को फिर छत्तीसगढ़ का प्रभार

 

 

दुर्ग में सबसे ज्यादा 91.8 मिमी बारिश

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तक जिले में औसत 64.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दुर्ग ब्लॉक में सबसे ज्यादा 91.8 मिमी और भिलाई-3 में 79.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इसी तरह पाटन में 71.4 मिमी, अहिवारा में 69.4 मिमी, बोरी में 46 मिमी और धमधा में 30.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में भारी बारिश (Durg Rain Alert) के बाद नदी-नालों के जलस्तर पर प्रशासन की नजर है।

 

 

यह भी पढ़ें : Ambikapur Ganesh Visarjan Attack : गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु DSP से मारपीट, निजी वाहन में तोड़फोड़

 

 

मोंगरा जलाशय से छोड़ा गया 13 हजार क्यूसेक पानी

लगातार बारिश के बीच राजनांदगांव के मोंगरा जलाशय से शिवनाथ नदी में करीब 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद नदी का जलस्तर और बढ़ गया है। शिवनाथ नदी स्थित महमरा एनीकट के ऊपर करीब ढाई फीट पानी बह रहा है। नदी और आसपास के निचले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शिवनाथ नदी में बढ़ा जलस्तर (Durg Rain Alert) प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें :  Ganesh Visarjan Jhanki : बारिश से विसर्जन झांकी पर संकट, 2 बजे तक नहीं थमी तो कल निकलेगी

 

 

स्कूल बंद, तिमाही परीक्षा भी स्थगित

जिले में लगातार बारिश और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। हालांकि आदेश जारी होने तक सुबह पाली की कक्षाएं शुरू हो चुकी थीं। बारिश के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रहने की जानकारी सामने आई। शुक्रवार को प्रस्तावित तिमाही परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीख को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अलग से जानकारी जारी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Vote Chori : राहुल गांधी का आरोप- छत्तीसगढ़ चुनाव में भी हुई वोट चोरी

 

 

सड़कों पर आवाजाही कम, नदी क्षेत्र में अलर्ट

लगातार बारिश के चलते ट्विनसिटी की सड़कों पर आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही। बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखाई दी। कई स्थानों पर बारिश और जलभराव का असर आवागमन पर पड़ा। शिवनाथ नदी क्षेत्र में प्रशासन की टीम को अलर्ट किया गया है। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए लोग नदी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। ऐसे में शिवनाथ नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था (Durg Rain Alert) को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Rain Alert : 28 जिलों में झमाझम बारिश, रायपुर में जलभराव और बस्तर में स्कूल बंद

 

प्रशासन की नजर जलस्तर पर

बारिश जारी रहने और मोंगरा जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद शिवनाथ नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। फिलहाल जिले में बारिश का दौर जारी है। मौसम की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में प्रशासनिक अमले को सतर्क रखा गया है।

 

 

यह भी पढ़ें :  Nyoata Bhoj : नई गणवेश पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, स्कूल में हुआ न्योता भोज

Raipur Water Supply Disruption : रायपुर के 42 इलाकों में शाम की जलापूर्ति रहेगी बंद
Teacher Eligibility Test Crisis : सुप्रीम आदेश से दहशत: छत्तीसगढ़ के एक लाख शिक्षक असमंजस में, योगी से उम्मीदें
भिलाई में 243 स्कूल बसों की हुई चेकिंग, स्कूली छात्र/छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन पर जांच, 14 में खामियां, बिना सीट बेल्ट, खराब वायपर, एक्सपायर लायसेंस से दौड़ रहीं थीं बसें
अब पी कर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, वाहन होंगे जब्त, लायसेंस भी होगा सस्पेंड, सख्त हुई पुलिस, देखिए विडियो
दिल दहला देने वाली वारदात: रक्षाबंधन पर मायके आई बहन की भाई ने कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Repair : खराब सड़कों से जल्द मिलेगी राहत, 31 दिसंबर तक पूरा होगा काम
Road Repair : खराब सड़कों से जल्द मिलेगी राहत, 31 दिसंबर तक पूरा होगा काम

सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य (Road Repair) की…

NH-30 Markatola Ghat Accident : मरकाटोला घाट में खड़े डीजे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत की सूचना; 5 से अधिक घायल
NH-30 Markatola Ghat Accident : मरकाटोला घाट में खड़े डीजे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत की सूचना; 5 से अधिक घायल

सड़क हादसा (NH-30 Markatola Ghat Accident) मरकाटोला घाट…

Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी
Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी

दुर्ग जिले में गुरुवार शाम से लगातार हो…

Chhattisgarh BJP Organization : सीएम साय ने नए संगठनात्मक दायित्वों पर दी बधाई, शिवप्रकाश को फिर छत्तीसगढ़ का प्रभार
Chhattisgarh BJP Organization : सीएम साय ने नए संगठनात्मक दायित्वों पर दी बधाई, शिवप्रकाश को फिर छत्तीसगढ़ का प्रभार

भाजपा संगठन की शक्ति (Chhattisgarh BJP Organization) कार्यकर्ताओं…

Ambikapur Ganesh Visarjan Attack : गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु DSP से मारपीट, निजी वाहन में तोड़फोड़
Ambikapur Ganesh Visarjan Attack : गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु DSP से मारपीट, निजी वाहन में तोड़फोड़

अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु उप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?