सीजी भास्कर, 25 सितम्बर। एचएमडी भारत में अपनी Vibe सीरीज का नया स्मार्टफोन HMD Vibe 2 Pro लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके कुछ प्रमुख फीचर्स और कलर ऑप्शन की जानकारी भी साझा कर दी है। यह स्मार्टफोन 29 सितंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगा और इसे Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। (HMD Vibe 2 Pro Launch )
29 सितंबर को होगा लॉन्च : HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। फोन के लिए Flipkart पर लिस्टिंग भी जारी हो चुकी है। कंपनी इसे Aqua Green, Cosmic Purple और Silver Mist कलर ऑप्शन में पेश करेगी।
फोन में 6.78 इंच का Full-HD+ डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : OnePlus 13 : प्रीमियम फोन खरीदने वालों के लिए मौका, इस दमदार स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट
मिलेगा दमदार चिपसेट और 8GB तक RAM
HMD Vibe 2 Pro में MediaTek Dimensity सीरीज का चिपसेट दिया जाएगा। उपलब्ध जानकारी में चिपसेट को लेकर Dimensity 6400 और Dimensity 6300 दोनों का उल्लेख है, इसलिए आधिकारिक लॉन्च के समय इसकी पुष्टि होगी।
फोन में 8GB तक RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलने की जानकारी है। यानी यूजर्स को ऐप्स, फोटो, वीडियो और दूसरे डेटा के लिए पर्याप्त स्टोरेज मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

6000mAh की बड़ी बैटरी : HMD Vibe 2 Pro Launch
बैटरी की बात करें तो HMD Vibe 2 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बड़ी बैटरी के चलते फोन से लंबे समय तक इस्तेमाल की उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़ें : स्मार्टफोन की दुनिया में डिजिटल डिटॉक्स जरूरी: रोजाना कुछ समय फोन से दूर रहें
64MP का रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S25 Ultra : प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए मौका, कीमत में बड़ी कटौती के बाद बढ़ी मांग
Android 16 और Indus AI का सपोर्ट : HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro को Android 16 के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में Indus AI भी शामिल होगा। HMD के मुताबिक, यह AI फीचर 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV
कितनी होगी कीमत?
फिलहाल HMD ने Vibe 2 Pro की भारत में कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। (
HMD Vibe 2 Pro Launch
कंपनी ने इससे पहले मई में HMD Vibe 2 5G को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। ऐसे में Vibe 2 Pro की कीमत लॉन्च (HMD Vibe 2 Pro Launch) के समय सामने आएगी।
HMD Vibe 2 Pro के लॉन्च के बाद इसकी कीमत और अलग-अलग वेरिएंट की जानकारी भी साफ हो जाएगी।
ख़बरें और भी हैं : Motorola Signature Launch Date: प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मोटोरोला का बड़ा दांव, 23 जनवरी को होगी एंट्री



