CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

By Newsdesk Admin
25/09/2026
Share
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रियदर्शनी परिसर सुपेला में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल और स्केटिंग ग्राउंड की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। मामले में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग कलेक्टर को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने और भुगतान प्रक्रिया की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कराने को कहा है। विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के संज्ञान में भी लाया है। निर्माण कार्य (Priyadarshini Complex Construction) की गुणवत्ता को लेकर विधायक ने जांच की मांग की है।

Contents
  • भुगतान प्रक्रिया पर भी सवाल
  • स्वतंत्र कमेटी से जांच की मांग
  • गुणवत्ता से समझौता नहीं: रिकेश सेन

 

यह भी पढ़ें : Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

विधायक रिकेश सेन ने पत्र में कहा है कि जनहित और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्य में स्वीकृत नियमों और तकनीकी मापदंडों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शिकायत के अनुसार मौके पर कार्य की वास्तविक प्रगति और दस्तावेजों में दर्ज प्रगति में अंतर होने की बात सामने आई है। निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी आपत्तियां जताई गई हैं।

 

यह भी पढ़ें : Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

 

भुगतान प्रक्रिया पर भी सवाल

पत्र में कहा गया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायतों के बावजूद संबंधित ठेकेदार को पहला बिल जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। विधायक ने भुगतान की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने और यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि कहीं शासकीय राशि का नियम विरुद्ध भुगतान तो नहीं किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य (Priyadarshini Complex Construction) से जुड़े सभी भुगतानों की तकनीकी और वित्तीय जांच पर जोर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

 

स्वतंत्र कमेटी से जांच की मांग

विधायक ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की है। इसके साथ ही मौके पर चल रहे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच तथा अब तक जारी किए गए बिलों और भुगतानों का वित्तीय ऑडिट कराने को कहा है।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Police Action : ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

 

उन्होंने जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य से संबंधित आगामी भुगतानों पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। निर्माण कार्य (Priyadarshini Complex Construction) में सामने आई शिकायतों की जांच के बाद ही आगे की प्रक्रिया बढ़ाने की बात कही गई है।

 

यह भी पढ़ें : Dhamtari School Holiday : धमतरी में आज सभी स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

 

गुणवत्ता से समझौता नहीं: रिकेश सेन

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग से जुड़े निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। खिलाड़ियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और शासकीय राशि के उपयोग की पूरी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल और स्केटिंग ग्राउंड जैसे सार्वजनिक उपयोग के निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से निर्माण कार्य (Priyadarshini Complex Construction) की तकनीकी गुणवत्ता, भुगतान प्रक्रिया और दस्तावेजों में दर्ज प्रगति की जांच कराने की मांग की गई है।

 

यह भी पढ़ें :  Rahul Gandhi Vote Chori : राहुल गांधी का आरोप- छत्तीसगढ़ चुनाव में भी हुई वोट चोरी

Newborn Rescue Case: सीढ़ियों पर मिली नवजात को लेकर विधायक रिकेश सेन सक्रिय, मुख्यमंत्री से भी की चर्चा
दुर्ग की चित्ररेखा को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान, इस वजह से हुईं चयनित, पिता हैं किसान माता गृहिणी, नगपुरा गांव में हुई स्कूली शिक्षा
Minor stabbed to death in Raipur : मामूली विवाद बना वजह
Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया
भिलाई के समाजसेवी डॉ मिथिला शरण द्विवेदी नहीं रहे, मंगलवार को रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?