सीजी भास्कर, 26 सितंबर : भिलाई में भारतीय ज्ञान परम्परा (Indian Knowledge Tradition) विषय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति 11वें व्याख्यान का आयोजन 27 सितंबर को किया जाएगा। दोपहर साढ़े तीन बजे आईसीएआई भवन, सिविक सेंटर में होने वाली संगोष्ठी में देश और प्रदेश के प्रख्यात विद्वान भारतीय ज्ञान, समाज और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखेंगे।
यह भी पढ़ें : Baloda Bazar Flood Alert : बलौदाबाजार में नदी-नाले उफान पर, अमेठी घाट समेत 14 पुल-पुलिया बंद
‘समय, समाज और संस्कृति’ पर होगा विचार-विमर्श
आयोजन समिति के अनुसार इस बार संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ज्ञान परम्परा : समय, समाज और संस्कृति’ रखा गया है। कार्यक्रम को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य सचिव और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष, लेखक, विचारक और संपादक शशांक शर्मा अतिथि वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें : Durg Flood Rescue : दुर्ग में बाढ़ का कहर, 160 ग्रामीणों का रेस्क्यू
ग्रामोदय एवं प्रबुद्ध परिषद का संयुक्त आयोजन
आयोजन समिति की सचिव सुमन कन्नौजे ने बताया कि संगोष्ठी का आयोजन ग्रामोदय एवं प्रबुद्ध परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक प्रबुद्धजन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर समय-समय पर यह संगोष्ठी आयोजित होती रही है। अब तक डॉ. मुरली मनोहर जोशी, डॉ. विद्यानिवास मिश्र, वेद प्रताप वैदिक, विष्णु कांत शास्त्री, डॉ. प्रभाकर श्रोत्रिय, के. एस. सुदर्शन, प्रभात झा और तरुण विजय सहित कई विद्वान इसमें संबोधित कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें : Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक
राज्य गीत और वंदे मातरम की प्रस्तुति
कार्यक्रम का संचालन रचना नायडू करेंगी। वहीं प्रख्यात लोक गायिका रजनी रजक छत्तीसगढ़ का राज्य गीत प्रस्तुत करेंगी। नयनदीप विद्यालय के विद्यार्थी वंदे मातरम की प्रस्तुति देंगे।
भिलाई-दुर्ग के प्रबुद्धजनों से उपस्थिति की अपील
प्रबुद्ध परिषद के प्रांत संयोजक अतुल नागले, अजय डांगे, संजय कुमार मिश्र, हेमंत नायडू और डीवी गिरी तथा ग्रामोदय संस्था की ओर से अनिल वशिष्ठ और श्वेता उपाध्याय ने भिलाई-दुर्ग के प्रबुद्धजनों से संगोष्ठी में शामिल होने की अपील की है।
27 सितंबर को होगा आयोजन
संगोष्ठी 27 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे आईसीएआई भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित होगी। आयोजकों ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर वैचारिक संवाद का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें : Bank Strike September 2026 : 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम



