सीजी भास्कर, 26 सितंबर। बस्तर में तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित (Bastar Rain) हुआ है। सड़कें जलमग्न हैं, निचले इलाकों के घरों में पानी पहुंच गया है और इंद्रावती समेत कई नदी-नाले उफान पर हैं।
बारिश के चलते 6 यात्री ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि जगदलपुर से हैदराबाद की उड़ान भी रद्द रही। सोनारपाल के पास सड़क पर पानी भरने से 5 ट्रक फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh 1500 Crore Controversy : 1500 करोड़ की कथित वसूली पर कांग्रेस का सवाल, CBI जांच की मांग
9 राहत शिविरों में 380 से ज्यादा लोग Bastar Rain
बस्तर में 9 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां 380 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। प्रशासन की टीमें निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास लगातार निगरानी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Mahasamund Flood : बाढ़ के पानी में घिरी शराब दुकान, अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी; रेस्क्यू कर बचाया
लगातार बारिश को देखते हुए 26 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Human Trafficking : महासमुंद में मजदूरों की तस्करी का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा और डेढ़ करोड़ के करीब नकदी बरामद
मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को जगदलपुर में 246.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 26 सितंबर को भी बस्तर समेत कई इलाकों में बारिश की चेतावनी है। प्रशासन ने लोगों से तेज बहाव वाले रास्तों और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
खबरें और भी हैं…Junk Food : स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लग सकती है रोक, 50 मीटर तक होगा दायरा


