CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

By Newsdesk Admin
28/09/2026
Share
Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

सीजी भास्कर, 28 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 8 लाख रुपए के जेवरात और 60 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।परिवार के लौटने पर वारदात का पता चला। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Raigarh House Theft)

Contents
  • दशगात्र कार्यक्रम में गया था पूरा परिवार : Raigarh House Theft
  • अलमारियां खुली मिलीं, सामान बिखरा था
  • पुलिस ने अज्ञात चोरों पर दर्ज किया मामला : Raigarh House Theft

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Theft Case : सूने मकान और ट्रेन में चोरी, अलग-अलग वारदातों में कैश-जेवरात पर हाथ साफ

दशगात्र कार्यक्रम में गया था पूरा परिवार : Raigarh House Theft

घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम कंवरिहा की है। यहां 58 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद पटेल अपनी पत्नी उर्मिला पटेल के साथ रहते हैं। लक्ष्मी प्रसाद खेती-किसानी और कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। 13 सितंबर को उन्हें अपने दामाद कृष्ण कुमार के दादा के निधन की जानकारी मिली थी। इसके बाद परिवार घर में ताला लगाकर ग्राम पुरूंगा में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने चला गया।

कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी प्रसाद की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए धरमजयगढ़ ले जाया गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार गुरुवार शाम वापस अपने घर लौटा।

 

यह भी पढ़ें : त्यौहार मनाने रीवा गए परिवार के हाउसिंग बोर्ड स्थित सूने मकान से जेवर-कैश उड़ाने वाला एक महीने बाद चढ़ा जामुल पुलिस के हत्थे

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

अलमारियां खुली मिलीं, सामान बिखरा था

घर पहुंचकर मेन गेट का ताला खोलने के बाद परिवार अंदर गया तो एक कमरे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। दो कमरों में रखी पांच अलमारियां खुली थीं और सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। जांच (Raigarh House Theft) करने पर सोने का हार, रानी हार, कर्णफूल, ब्रेसलेट, अंगूठी और लॉकेट समेत अन्य जेवरात गायब मिले। इसके अलावा अलमारी में रखे 60 हजार रुपए नकद भी नहीं थे।

परिवार के मुताबिक चोरी हुए जेवरात और नकदी की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपए है। आसपास तलाश करने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

 

यह भी पढ़ें : House Theft Case: सूने मकान में सेंधमारी करने वाला गैंग पकड़ा, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने अज्ञात चोरों पर दर्ज किया मामला : Raigarh House Theft

घटना के बाद लक्ष्मी प्रसाद ने पुसौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(a) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के इलाके में जांच करने के साथ चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

 

ख़बरें और भी हैं :Bhilai Theft Case : भिलाई में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, सूने मकान को बनाया था निशाना, 8 लाख के जेवरात और नकदी के साथ 3 गिरफ्तार 

Gariaband Murder Case : मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Property Tax Online : छत्तीसगढ़ के 46 शहरों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल लॉन्च, बिलासपुर में ‘स्वच्छता संगम-2025’ का आगाज़
धमतरी में पहली बार युवा उत्सव 2026, 24-25 अप्रैल को इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं और तकनीकी इवेंट
Raipur-Bhopal Daily Flight: रायपुर से भोपाल की रोजाना उड़ान 20 सितंबर से
Mor Gaon Mor Pani : 1610 करोड़ के जल संरक्षण अभियान से बदलेगा गांवों का भविष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?