सीजी भास्कर, 28 सितम्बर। बिलासपुर में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के मायके वाले अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। (Woman Suspicious Death Case)
परिजनों का आरोप है कि महिला पर मायके से एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाया जाता था और दो बेटियां होने के बाद उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
शादी के बाद दो बेटियां हुईं, प्रताड़ना का आरोप : Woman Suspicious Death Case
ग्राम सकर्रा निवासी परिजनों के मुताबिक दुर्गा निर्मलकर की शादी वर्ष 2022 में सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी। शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुईं। परिजनों का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से दुर्गा को ससुराल में परेशान किया जाने लगा।
परिजनों ने पति पर मारपीट करने और मायके से एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसी वजह से दुर्गा मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी।
यह भी पढ़ें : तीज के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
परिजनों के अनुसार शनिवार शाम करीब 6 बजे रोहित ने फोन कर दुर्गा के बेहोश होने की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग सैदा पहुंचे। उन्हें बताया गया कि दुर्गा को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया था।
हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मायके पक्ष ने महिला की मौत को लेकर सवाल उठाए और हत्या का आरोप (Woman Suspicious Death Case) लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें : Quack Doctor Clinic Death: क्लिनिक में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, Balodabazar में फैला सन्नाटा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण : Woman Suspicious Death Case
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। रिपोर्ट और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बरें और भी हैं :Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील


