सीजी भास्कर, 29 सितंबर : नगर निगम चुनाव से पहले वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के 37 वार्डों में विकास कार्यों को बड़ी मंजूरी मिली है। विकास कार्यों की मंजूरी (Rikesh Sen Development) के तहत वार्ड 1 से 37 तक कुल 20 करोड़ 52 लाख 43 हजार रुपए के 85 कार्य कराए जाएंगे। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने 15वें वित्त आयोग के तहत इन कार्यों को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
यह भी पढ़ें : Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा
37 वार्डों में 85 काम
विधायक रिकेश सेन की ओर से भेजी गई कार्ययोजना के आधार पर स्वीकृति मिली है। 37 वार्डों में विकास कार्य (Rikesh Sen Development) के तहत सड़क, नाली, डामरीकरण, सीमेंटीकरण, सीवरेज, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण से जुड़े काम होंगे। कुल राशि में 20.03 करोड़ रुपए से अधिक बुनियादी अधोसंरचना के कार्यों पर खर्च होंगे। वहीं पूरे विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और डिजाइनर पोल लगाने के लिए 49 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking : दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, 4.43 लाख टिकट बिके; कमाई 17 करोड़ के पार
सड़क-नाली पर बड़ा फोकस
खम्हरिया मुक्तिधाम मार्ग और गलियों में 40 लाख रुपए से सीसी रोड और नाली निर्माण होगा। स्मृति नगर, पुष्पक नगर और आनंद नगर में करीब 58.75 लाख रुपए से आरसीसी नाली बनाई जाएगी। नेहरू नगर एलआईजी में सीसी रोड और नाली के लिए 40 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। दक्षिण गंगोत्री और लोधीपारा क्षेत्र में डामरीकरण व सीमेंटीकरण होगा। राधिका नगर और कल्याण समिति क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट के साथ मार्ग सीमेंटीकरण के काम होंगे। सुंदर नगर और फरीद नगर में कव्हर नाली तथा सीमेंटीकरण कराया जाएगा।
241 लाख से नाला-रोड
शिक्षक नगर, विवेकानंद नगर और सनातन नगर में 40 लाख रुपए से सीसी रोड बनाई जाएगी। साकेत नगर भेलवा तालाब से कृष्णा ग्रांड सिटी तक सड़क और नाली के लिए 75 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। अंबेडकर नगर में डामरीकरण, सीमेंटीकरण और नाली निर्माण के लिए 114 लाख रुपए, जबकि वैशाली नगर और कालीबाड़ी मैदान में पेवर ब्लॉक, आरसीसी नाली, डोमशेड और ट्यूबुलर पोल के लिए 145 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कैलाश नगर और परशुराम मार्ग में 95 लाख रुपए से सीसी रोड बनेगी। हाउसिंग बोर्ड फौजी नगर और एमआईजी क्षेत्र में सड़क, नाली और सीवरेज नवीनीकरण पर 150 लाख रुपए खर्च होंगे। जवाहर नगर में 178.99 लाख रुपए और राम नगर व कब्रिस्तान क्षेत्र में नाला रिटेनिंग वॉल तथा सीसी रोड के लिए 241.68 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।
यह भी पढ़ें : Indian Stock Market Fall : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने के निचले स्तर के करीब
कई इलाकों को मिली सौगात
शास्त्री नगर, प्रेम नगर, वृंदा नगर और प्रगति नगर में आंतरिक सड़कों का सीमेंटीकरण कराया जाएगा। आदर्श नगर कबीर भवन और जेपी नगर मार्ग पर 28 लाख रुपए से सीसी रोड एवं आरसीसी नाली का निर्माण होगा। बैकुंठधाम क्षेत्र में नाली, सीमेंटीकरण और पेवर ब्लॉक के काम होंगे। संतोषी पारा और शिवाजी नगर में सीसी रोड, नाली और पुलिया कव्हर का काम कराया जाएगा। किशन चौक, टाटा लाइन, रवि रविदास नगर और चटाई क्वार्टर में भी सीमेंटीकरण और नाली निर्माण शामिल है।
यह भी पढ़ें : Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार
चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
नगर निगम चुनाव से पहले इतनी बड़ी राशि के विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। 20.52 करोड़ की विकास सौगात (Rikesh Sen Development) के बाद वार्डों में लंबे समय से लंबित सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे। शासन ने सभी कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पालन करने और निर्धारित समय-सीमा में निविदा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद निर्माण कार्यों को धरातल पर शुरू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें : एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का



