सीजी भास्कर, 30 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद बस्तर की इंद्रावती नदी ने 53 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नदी का जलस्तर 12.39 मीटर तक पहुंच गया, जो 9 जुलाई 1973 के 12.18 मीटर के पुराने रिकॉर्ड से 21 सेंटीमीटर ज्यादा है। (Indravati River Flood Record)
यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Weather : फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज भी कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए 65 राहत शिविर : Indravati River Flood Record
जगदलपुर के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। इसके बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सोमवार को नाव और हेलिकॉप्टर की मदद से 833 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 65 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां करीब 8,894 लोग रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में तीन दिन और बरसेंगे बादल, उत्तर के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में अगले दिनों तापमान बढ़ने का अनुमान
वहीं राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से जयपुर, बीकानेर और चूरू में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम में बदलाव के बाद रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : CG Weather Today : आज रायपुर में छाए रहेंगे बादल, अगले 7 दिनों तक भारी बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा : Indravati River Flood Record
उत्तर प्रदेश में सितंबर के दौरान कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। अमेठी, रामपुर और बदायूं में मंगलवार सुबह धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert : कोरबा में 15 घंटे टापू पर फंसे 3 दोस्त, पुलिस ने बचाया; 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
ख़बरें और भी हैं : Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट



