सीजी भास्कर, 30 सितंबर। कोरबा के ग्राम पंचायत झाबर में बदहाल और कीचड़ भरी सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर रास्ते की मरम्मत (Korba Road) की। अटल चौक की सड़क पर मिट्टी और मुरूम डालकर उसे आवाजाही के लायक बनाया गया।

यह भी पढ़ें…Crop Survey : फसल गिरदावरी की ड्यूटी से नाराज कृषि अधिकारी, बोले- मूल काम और किसान योजनाएं होंगी प्रभावित
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान Korba Road
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार सरपंच को जानकारी दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बारिश में कीचड़ और गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी होती थी।
उपसरपंच और पंच भी हुए शामिल
यह भी पढ़ें…Kanker Naxal : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली डंप मिला, 2 रायफल और 11 कारतूस बरामद
सड़क सुधार के साथ गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया (Korba Road) गया। उपसरपंच प्रिया निलेश साहू, वार्ड पंचों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मिलकर सड़क पर मिट्टी और मुरूम डाला।
यह भी पढ़ें…Pendra Accident : ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कोयला लोड ट्रेलर, पेड़ से टकराकर पलटा; चालक घायल
ग्रामीणों ने स्थायी सड़क निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बैठक कर आंदोलन का फैसला लिया जा सकता है।
खबरें और भी हैं…Ambikapur Theft : अंबिकापुर में ज्वेलरी दुकान पर चोरी, छत से घुसा चोर; चांदी के गहने लेकर फरार


